Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी…’, कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम विष्णु साय ने दिखाए कड़े तेवर, सिखाया अनुशासन का पाठ
Breaking News

‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी…’, कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम विष्णु साय ने दिखाए कड़े तेवर, सिखाया अनुशासन का पाठ

By adminOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 10 2025 cm sai 12oct
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर कॉफ्रेंस 2025 में सख्त तेवर दिखाते हुए सुशासन के नए मानक तय किए। उन्होंने दो टूक निर्देश दिया कि सभी कलेक्टर सुबह सात नगरीय निकायों के वार्डों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और उपलब्धियां केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखनी चाहिए।

Publish Date: Sun, 12 Oct 2025 08:22:23 PM (IST)

Updated Date: Sun, 12 Oct 2025 08:22:23 PM (IST)

'लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी...', कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम विष्णु साय ने दिखाए कड़े तेवर, सिखाया अनुशासन का पाठ
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम विष्णु साय ने दिखाए कड़े तेवर।

HighLights

  1. कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाए कड़े तेवर
  2. नवाचारों की सराहना की और कार्य अनुशासन का सिखाया पाठ
  3. सीएम की कलेक्टरों को दो टूक, सुबह सात बजे करें वार्डों का भ्रमण

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर कॉफ्रेंस 2025 में सख्त तेवर दिखाते हुए सुशासन के नए मानक तय किए। उन्होंने दो टूक निर्देश दिया कि सभी कलेक्टर सुबह सात नगरीय निकायों के वार्डों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और उपलब्धियां केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखनी चाहिए। यह सिर्फ समीक्षा नहीं, बल्कि जनहित में नए मानक तय करने का अवसर है।

धान खरीदी में कम पंजीयन पर मुख्यमंत्री ने बस्तर, कोंडागांव और जांजगीर-चांपा कलेक्टरों का नाम लेकर नाराजगी जताई। बैठक निर्धारित समय से पहले शुरू हुई, जिसने मुख्यमंत्री की परिणाम-केंद्रित वर्क-डिसिप्लिन का कड़ा संदेश दिया। साफ है कि अब कलेक्टरों को सुबह की नींद छोड़ जनता के बीच उतरना होगा। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, सभी विभागीय सचिव, संभाग युक्त और कलेक्टर उपस्थित रहे।

धान खरीदी: कलेक्टर होंगे सीधे जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर से होने जा रही धान खरीदी की तैयारियां पूरी करें, किसी भी लापरवाही के लिए कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सीधे कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। खरीदी की चौकसी बढ़ाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उपयोग किया जाए। अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि बाहर से धान की अवैध आवाजाही रोकी जा सके। विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों का 100 प्रतिशत पंजीयन विशेष शिविरों के माध्यम से किया जाए।

स्वास्थ्य एवं पोषण पर फोकस

  • अस्पतालों में शत-प्रतिशत प्रसव सुनिश्चित करने और टीकाकरण की स्थिति का फील्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश।
  • प्रत्येक मातृ मृत्यु का आडिट अनिवार्य किया गया।
  • बस्तर संभाग के हाटस्पाट क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जाए।
  • गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए वेलनेस सेंटरों को सक्रिय करने का निर्देश।

यह भी पढ़ें- Indore से दुबई के लिए उड़ान रहेगी बंद, लेकिन अब हर दिन शारजाह के लिए मिलेगी फ्लाइट, जानें शेड्यूल

शिक्षा पर 50 मिनट चर्चा

शिक्षा विभाग पर सबसे अधिक 50 मिनट तक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सकल नामांकन अनुपात को 100 प्रतिशत करने और ड्रापआउट को शून्य करने का लक्ष्य हर हाल में पूरा हो। शिक्षण सामग्री अलमारियों में नहीं, कक्षाओं में दिखनी चाहिए। गोंडी भाषा में शिक्षण के लिए बीजापुर माडल की सराहना की और अन्य जिलों को भी स्थानीय भाषा आधारित नवाचार अपनाने की सलाह दी। 31 दिसंबर तक सभी विद्यार्थियों की आधार-बेस्ड ‘अपार आईडी’ बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करने का निर्देश दिया, जो गणवेश और छात्र वृत्ति वितरण में पारदर्शिता लाएगी। स्कूलों की ग्रेडिंग और सामाजिक अंकेक्षण के लिए राज्य में “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” चलाया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिंगबांध तालाब पाटने का मामला, भू-स्वामि के दो मृत्यु प्रमाणपत्र:भू-माफियाओं द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने का दावा, समाजसेवी ने की FIR दर्ज कराने की मांग

April 26, 2026

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

अवैध शराब परिवहन करते आदतन अपराधी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहा था आरोपी, राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने की कार्रवाई

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.