Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन:पेट्रोल पंप पहुंचकर लगाए नारे, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने का किया विरोध
Breaking News

रायगढ़ में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन:पेट्रोल पंप पहुंचकर लगाए नारे, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने का किया विरोध

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
congresi petro 1779027794
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



congresi petro 1779027794
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दाम कम करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल भरवाने आए लोगों से भी बातचीत की। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने तीन दिनों तक प्रदर्शन करने का कार्यक्रम रखा है। इसी के तहत रविवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया गया। शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाइक रैली निकालते हुए घड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां उन्होंने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और सोना-चांदी जैसी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई से मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और आम जनता आर्थिक परेशानी झेल रही है। आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेट्रोल भरवाने आए लोगों से भी बातचीत कर महंगाई के मुद्दे पर अपनी बात रखी। चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि कांग्रेस महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने पहले ही मौजूदा हालात को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय चुनाव में ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। देश के नेताओं को इस समस्या के समाधान के लिए आगे आना चाहिए और सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। शाखा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ अपील कर रहे हैं, जबकि देश के प्रधान सेवक होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि जनता को ऐसे संकट से बाहर निकालने का प्रयास करें। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी देश में संकट आता है, प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर चले जाते हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Durg Minor Beaten Up Video Viral

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073834
Views Today : 225
Views Last 7 days : 1113
Views Last 30 days : 5975
Total views : 97537
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.