बालोद| शुक्रवार को डौंडी ब्लॉक के ग्राम धोबनी अ में ग्रामीणों ने कुसुम, कहुआ लकड़ी के गोलों से भरी मेटाडोर को पकड़ा। जिसके बाद वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सूचना दी। जिला पंचायत सदस्य चुन्नी मानकर, नीलिमा श्याम, वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा बनाने के दौरान गाड़ी को मोड़कर ला रहे हैं कहकर मालिक व ड्राइवर फरार हो गया। जिपं सदस्य नीलिमा श्याम ने बताया कि जिस गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ा था, उसे मोड़कर लाने की बात कहकर मालिक व ड्राइवर फरार हो गया। जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग पर संरक्षण देने का आरोप लगाया।
<
