Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी:पुरानी रंजिश-विवाद में हुई थी हत्या, 24 घंटे में नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी:पुरानी रंजिश-विवाद में हुई थी हत्या, 24 घंटे में नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 22t205118743 1779463343
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 22t205118743 1779463343
राजधानी रायपुर के चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक की लाश के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कुणाल दीप और अरविंद बाघ उर्फ आशी बताए जा रहे हैं। यह मामला मामला गंज थाना इलाके का है। जानिए क्या है पूरा मामला 21 मई 2026 को थाना गंज क्षेत्र के डब्ल्यूआरएस अंडरब्रिज के ऊपर वॉल्टियर रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान विशाल बाघ उर्फ बिट्टू निवासी जागृति नगर, थाना खमतराई के रूप में हुई। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपियों का सुराग पुलिस ने मामले की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में देवेन्द्र नगर निवासी कुणाल दीप को घटना के समय विशाल के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने कुणाल दीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी अरविंद बाघ उर्फ आशी और एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि मृतक से उसका पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उन्होंने चाकू से हमला कर विशाल की हत्या कर दी। पुलिस ने अरविंद बाघ उर्फ आशी (20) और कुणाल दीप (19) समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में आंधी से ईंट गिरी, युवक की मौत:ससुराल वालों ने पहले जताई थी हत्या की आशंका, बाद में हादसा निकला

May 22, 2026

सीएम साय ने कहा-अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ:बलौदाबाजर के करहीबाजार समाधान शिविर में शिक्षा, सड़क और भवन निर्माण के लिए की घोषणाएं

May 22, 2026

रायपुर में जल संकट पर कांग्रेस का विरोध:जोन ऑफिस-1 पहुंचे कांग्रेसी नेता, बोले-कई वार्डों में पानी नहीं, लोग परेशान, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071580
Views Today : 309
Views Last 7 days : 2096
Views Last 30 days : 4684
Total views : 93895
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.