Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रेलवे ट्रेक पर मवेशी से टकराकर टूटी वंदेभारत ट्रेन का नोज, इंजन को कोई नुकसान नहीं
Breaking News

रेलवे ट्रेक पर मवेशी से टकराकर टूटी वंदेभारत ट्रेन का नोज, इंजन को कोई नुकसान नहीं

By adminSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 09 2025 vande bharat 2025926 8307
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नागपुर से बिलासपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस रायपुर के पास मवेशी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेक पर मवेशी से टकराने के कारण ट्रेन का नोज (आगे का )टूट गया। इस वजह से ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। जांच के बाद ट्रेन को बिलासपुर के लिए रवाना किया गया।

Publish Date: Fri, 26 Sep 2025 08:28:16 AM (IST)

Updated Date: Fri, 26 Sep 2025 08:31:12 AM (IST)

रेलवे ट्रेक पर मवेशी से टकराकर टूटी वंदेभारत ट्रेन का नोज, इंजन को कोई नुकसान नहीं
वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आया मवेशी

HighLights

  1. आधे घंटे खड़ी रही कोटा फाटक के पास
  2. नागपुर से बिलासपुर जा रही थी वंदेभारत
  3. इंजन की जांच में सब कुछ सही पाया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: नागपुर से बिलासपुर जा रही वंदेभारत ट्रेन की चपेट में गुरुवार को राजधानी के कोटा फाटक के पास मवेशी आ गया। इस वजह से ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। इंजीनियरों की जांच के बाद ट्रेन को बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। दुर्घटना में किसी यात्री के चोटिल होने का समाचार नहीं है।

रेलवे के अनुसार शाम 5.50 बजे वंदेभारत की नोज से मवेशी टकरा गया। चालक ने गाड़ी रोकी। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। इंजन की जांच में सब कुछ सही पाए जाने पर ट्रेन को 6.20 पर रवाना कर दिया गया। इस दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वंदेभारत हाईस्पीड ट्रेन है। इसलिए उसके इंजन की बाहरी नोज कालेप्सबल (खुलने-बंद होने वाली) बनाई जाती है। इससे किसी टकराव के कारण इंजन की मूल संरचना पर असर नहीं पड़ता। कोटा फाटक के पास हुई दुर्घटना के बाद इंजन की नोज क्षतिग्रस्त हुई थी। उसे निकाल दिया गया। वंदेभारत का मरम्मत डिपो बिलासपुर में है। वहां मरम्म्त की जाएगी।

रायपुर एयरपोर्ट से घरेलू कार्गो हैंडिलंग शुरू, बढ़ेगा व्यापार

रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे में स्थापित कार्गो हब का संचालन अब शुरू हो गया है। इस हब के माध्यम से घरेलू हवाई माल परिवहन (कार्गो हैंडलिंग) सेवाएं उपलब्ध होंगी। एयर इंडिया-एआइएसएटीएस और सिंगापुर की कंपनी एसएटीएस का संयुक्त उद्यम इस हब का संचालन करेगा, जिससे रायपुर हवाईअड्डा मध्य भारत के हवाई माल परिवहन का प्रमुख केंद्र बन सकेगा।

इस हब में कार्यबल नियोजन, रीयल-टाइम कार्गो ट्रैकिंग और डिजिटल दस्तावेजीकरण जैसी सुविधाएं शामिल हैं।इससे माल की आवाजाही में तेजी आएगी और ठहराव का समय कम होगा। हब फार्मास्यूटिकल्स, सब्जी, फल, फूल, मछली जैसी नाशवान वस्तुओं, उच्च मूल्य की वस्तुओं और औद्योगिक मशीनरी सहित विभिन्न प्रकार के माल को संभालने में सक्षम है। इससे छत्तीसगढ़ के उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्रों तक त्वरित पहुंच प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें- जिस किराना दुकान पर सामान लेने जाती थी पत्नी, उसी के बेटे संग भागी तो पति ने दे दी जान

इस साल हुआ 5079 टन कार्गो का संचालन

इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में रायपुर एयरपोर्ट पर 5,079 टन कार्गो का संचालन किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब दुकानों में गार्ड भर्ती पर वसूली, ऑडियो वायरल:ठेका-कंपनी पर भर्ती के लिए 35 हजार, वर्दी के नाम पर 15 हजार लेने का आरोप

June 2, 2026

गैस पाइपलाइन बिछाने में टूटी पानी लाइन:एकता कॉलोनी में 10 दिन से जलसंकट

June 2, 2026

पुलिस कमिश्नर ने किया स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण:आंखों की जांच-रूटीन हेल्थ चेकअप कराया, 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी करा चुके हैं जांच

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072745
Views Today : 21
Views Last 7 days : 1660
Views Last 30 days : 5660
Total views : 96268
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.