Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रेत से भरा हाईवा मकान में घुसा सो रहा था दंपती, बाल-बाल बचा
Breaking News

रेत से भरा हाईवा मकान में घुसा सो रहा था दंपती, बाल-बाल बचा

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1775871436 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | कलंगपुर गुंडरदेही-धमतरी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम कलंगपुर बस स्टैंड के पास पारधी पारा के समीप धमतरी की ओर से रेत लेकर आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 08 एडी 4135 अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक तथा विपरीत दिशा में खड़ी दूसरी हाईवा को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे एक मकान में जा घुसी। हादसे में ईंटों से बना मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं हाईवा का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। जोरदार टक्कर की आवाज से आसपास का इलाका दहशत में आ गया और पारधी पारा के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने गुंडरदेही और रनचिरई पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाकर मार्ग पर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद हाईवा के केबिन में चालक और हेल्पर फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। चालक विष्णु राम ग्राम ठेलकाडीह के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि हेल्पर को हल्की चोटें आईं। दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मकान, साइकिल, बाइक और अन्य सामान क्षतिग्रस्त: मकान के भीतर कलंगपुर निवासी डिलेश्वर प्रसाद साहू अपने परिवार के साथ सो रहे थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि वे घटना के बाद गहरे सदमे में हैं। मकान के सामने वाले हिस्से में खड़ी साइकिल, बाइक और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवा की रफ्तार अत्यधिक तेज थी और संभवतः चालक को झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा, जिससे यह दुर्घटना हुई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076901
Views Today : 164
Views Last 7 days : 4212
Views Last 30 days : 11900
Total views : 107105
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.