चिरमिरी|कोयला के अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देशन में खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पोड़ी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान ट्रॉली में रेत से ढंककर कोयले का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर सीजी 16 सीआर 0241 को पकड़ा। आरोपी कोयले को रेत की परत से छिपाकर ले जा रहे थे, ताकि जांच एजेंसियों को भ्रमित कर सकें। जब्त किए गए ट्रैक्टर को सुरक्षा की दृष्टि से पोड़ी थाना परिसर में रखा है।
<
