Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रिटायर्ड CRPF कर्मचारी को ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ से जोड़कर डराया, क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 6.30 लाख ठगे
Breaking News

रिटायर्ड CRPF कर्मचारी को ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ से जोड़कर डराया, क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 6.30 लाख ठगे

By adminDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 12 2025 bilashpur thug 14dec
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Bilaspur News: सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी में रहने वाले सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने खुद को टेलीकाम का कर्मचारी और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर छह लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने उन्हें लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और केस से नाम हटवाने की बात कहते हुए घटना को अंजाम दिया।

By sarfraj memon

Publish Date: Sun, 14 Dec 2025 03:39:15 PM (IST)

Updated Date: Sun, 14 Dec 2025 03:39:15 PM (IST)

रिटायर्ड CRPF कर्मचारी को 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' से जोड़कर डराया, क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 6.30 लाख ठगे
सीआरपीएफ के रिटायर्ड कर्मचारी से छह लाख की ठगी।

HighLights

  1. आरपीएफ के रिटायर्ड कर्मचारी से छह लाख की ठगी
  2. साइबर ठगों ने दी लारेंस बिश्नोई केस में गिरफ्तारी की धमकी
  3. शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी में रहने वाले सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने खुद को टेलीकाम का कर्मचारी और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर छह लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने उन्हें लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और केस से नाम हटवाने की बात कहते हुए घटना को अंजाम दिया। रुपये मिलते ही जालसाजों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए। इससे उन्हें ठगी की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

टेलीकॉम कार्यालय का कर्मचारी बताकर ठगी

सकरी के आसमा सिटी में रहने वाले दिवाकर मंडल (61) आरपीएफ के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके मोबाइल पर दो नवंबर की सुबह आठ बजे अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को टेलीकॉम कार्यालय का कर्मचारी बताया। उसने रिटायर्ड कर्मचारी को बताया कि उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड का उपयोग कर मुंबई में कनाडा के बैंक में खाता खोला गया है। इससे अवैध गतिविधियों में लेनदेन की गई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है मामले की जांच

इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से कनेक्ट किया गया। दूसरे व्यक्ति ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उसने बताया कि कर्मचारी का नाम मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जुड़ा हुआ है और उन्हें लारेंस बिश्नोई से जुड़े केस में फंसाया गया है। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से पीड़ित को उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाया गया। खुद के दस्तावेज फोन करने वाले के पास देखकर उन्हें विश्वास हो गया।

गिरफ्तारी का डर दिखाकर की ठगी

जालसाजों ने यह भी कहा कि पीड़ित के नाम से वारंट जारी हो चुका है और यदि तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। ठग गिरोह के लोगों ने रिटायर्ड कर्मचारी को यह कहकर डराया कि उनके खाते में मौजूद रकम एक विशेष खाते में भेजी दी जाए। उन रुपयों को ट्रेक कर असली अपराधी को पकड़ा जा सकता है। इसके बाद रिटायर्ड कर्मचारी का नाम मामले से हटा दिया जाएगा। ठगों ने इस पूरे मामले की जानकारी किसी को न देने की हिदायत भी दी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार को 10 करोड़ का ‘झटका’, स्टोरेज सेंटर में कम मिला 43 हजार क्विंटल धान, पुलिस ने लिया एक्शन

रिटायर्ड कर्मचारी से छह लाख की ठगी

ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने 6 नवंबर को आरटीजीएस के माध्यम से उनके बताए एक खाते में छह लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब पीड़ित ने उनके मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, तो सभी नंबर बंद मिले। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी की गई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074939
Views Today : 19
Views Last 7 days : 2665
Views Last 30 days : 9085
Total views : 103027
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.