Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रिटायर्ड प्रोफेसर ने बनाया AI प्लेटफॉर्म:8k रेजोल्यूशन की इमेज सेकेंड्स में तैयार कर रहा, ChatGPT-जैमिनी से बेहतर होने का दावा
Breaking News

रिटायर्ड प्रोफेसर ने बनाया AI प्लेटफॉर्म:8k रेजोल्यूशन की इमेज सेकेंड्स में तैयार कर रहा, ChatGPT-जैमिनी से बेहतर होने का दावा

By adminMay 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9 1779742589
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9 1779742589
छत्तीसगढ़ के टेक एक्सपर्ट गौरव तिवारी ने “जेमिनाई GT” नाम का एक AI (Artificial Intelligence) प्लेटफॉर्म तैयार करने का दावा किया है। उनका कहना है कि यह प्लेटफॉर्म कई मामलों में ओपन AI के चैट GPT और गूगल के जेमिनाई जैसे बड़े AI टूल्स से बेहतर काम करेगा। गौरव तिवारी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं और लंबे समय से आईटी सेक्टर में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म को तैयार करने में करीब दो साल की रिसर्च लगी। उनका दावा है कि जेमिनाई GT 8K रिजॉल्यूशन की इमेज आसानी से जनरेट कर रहा है। हालांकि ट्रायल फेज में करीब 30 हजार लोग इसका इस्तेमाल भी कर चुके थे, लेकिन सर्वर पर लोड बढ़ने की वजह से फिलहाल इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जेमिनाई GT के इंटरफेस पर एक नजर… ऑल इन वन AI सिस्टम की तरह करेगा काम गौरव का दावा है कि उनका AI प्लेटफॉर्म एक “ऑल इन वन AI सिस्टम” की तरह काम करेगा। यानी वेबसाइट डिजाइन, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, फोटो और वीडियो क्वालिटी सुधारने से लेकर एडवांस 3D डिजाइनिंग तक के कई काम एक ही जगह पर हो सकेंगे। उनका कहना है कि अब तक इन कामों के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर और एक्सपर्ट्स की जरूरत पड़ती थी, लेकिन उनका प्लेटफॉर्म यह प्रक्रिया आसान बना देगा। बिना कोडिंग सीखे वेबसाइट बना सकेंगे लोग उन्होंने बताया कोई यूजरअगर सिर्फ टेक्स्ट में यह लिख दे कि उसे किस तरह की वेबसाइट चाहिए, तो AI खुद उसका डिजाइन, लेआउट, बटन, कलर थीम और मोबाइल फ्रेंडली वर्जन तैयार कर सकेगा। उनका दावा है कि बिना ज्यादा कोडिंग सीखे भी लोग ऐप और वेबसाइट बना पाएंगे। 8K रिजॉल्यूशन की इमेज आसानी से जनरेट कर रहा जेमिनाई GT उन्होंने अपने AI प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत 8K रिजॉल्यूशन इमेज जनरेशन को बताया। गौरव का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म कम समय में बेहद हाई क्वालिटी तस्वीरें तैयार कर सकता है। आसान भाषा में समझें तो रिजॉल्यूशन किसी तस्वीर की स्पष्टता तय करता है। जितना ज्यादा रिजॉल्यूशन होगा, तस्वीर उतनी ज्यादा साफ और डिटेल्ड दिखाई देगी। सामान्य HD तस्वीरों की तुलना में 4K काफी ज्यादा क्लियर मानी जाती है, जबकि 8K क्वालिटी को सिनेमेटिक लेवल माना जाता है। 8K तस्वीरों में छोटे-छोटे डिटेल्स भी साफ दिखाई देते हैं। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल फिल्मों, गेमिंग, एडवर्टाइजिंग और हाई-एंड डिजाइनिंग में किया जाता है। जेमिनाई GT की जनरेटेड कुछ तस्वीरें देखिए लगातार इस्तेमाल के बाद भी नहीं आएगा ग्लिच गौरव का कहना है कि मौजूदा कई AI टूल्स शुरुआत में अच्छी तस्वीरें बनाते हैं, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल के बाद उनमें “ग्लिच” दिखाई देने लगते हैं। टेक्निकल भाषा में ग्लिच का मतलब ऐसी गड़बड़ियों से है, जिनमें चेहरे टेढ़े दिखाई देने लगते हैं। 12 से अधिक भाषाओं में पकड़ गौरव ने बताया कि उनका AI बारह से अधिक भाषाओं में कंटेंट जनरेट कर सकता है। हालांकि उनके प्लेटफॉर्म के सभी फीचर्स आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बीटा वर्जन ही लांच किया है। अभी इसे कंट्रोल्ड तरीके से टेस्ट किया जा रहा है। आने वाले समय में इसे सब्सक्रिप्शन मॉडल पर लॉन्च किया जा सकता है, यानी अलग-अलग फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को प्लान लेना पड़ सकता है। ……………… यह खबर भी पढ़िए… बंद फोन, लैपटॉप पर भी आपके काम करेगा एआई:गूगल-ओपन एआई के बीच प्रतिस्पर्धा, जेमिनाई के नए एजेंट लाॅन्च‎ गूगल अब केवल सर्च इंजन कंपनी नहीं रहना चाहती। उसका अगला लक्ष्य कंज्यूमर एआई की दुनिया में वही दबदबा बनाना है, जो कभी इंटरनेट सर्च में था। और अब ऐसा लगने लगा है कि वह ओपनएआई से एआई की दौड़ में ताज छीन सकती है। 19 मई को गूगल ने नए जेमिनाई 3.5 फ्लैश मॉडल से चलने वाले एआई एजेंट्स की श्रृंखला पेश की। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केशलाल को सहायक खेल अधिकारी का दायित्व

May 26, 2026

Durg Police Nabs Interstate Gang Leader After 300km Chase; Delhi Census Duty

May 26, 2026

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, आवेदन शुरू

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072020
Views Today : 94
Views Last 7 days : 1896
Views Last 30 days : 4985
Total views : 94702
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.