कवर्धा| केशलाल साहू को सहायक जिला खेल अधिकारी का दायित्व मिला है। इस अवसर पर टीचर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना करते हुए जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। कवर्धा ब्लॉक में समग्र शिक्षा के तहत खंड स्रोत समन्वयक के पद पर कार्यरत केशलाल साहू को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ जिला खेल अधिकारी के सहायक के रूप में अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि केशलाल साहू के अनुभव और कुशल नेतृत्व से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे तथा खेल गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उनका अनुभव जिले के लिए लाभकारी साबित होगा। इस अवसर पर वकील बेग मिर्जा, गोकुल जायसवाल, उमेश चन्द्रवंशी, ईश्वरी पटेल, जयप्रकाश चन्द्रवंशी, दिनेश साहू, जितेंद्र जांगड़े और अजय साहू आदि मौजूद रहे।
<
