Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रिजल्ट आने से पहले ठग ने किया फोन, बोला- पास कराने के पांच हजार और 80% के लिए लगेगा 20 हजार
Breaking News

रिजल्ट आने से पहले ठग ने किया फोन, बोला- पास कराने के पांच हजार और 80% के लिए लगेगा 20 हजार

By adminMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 04 2026 chhattisgarh board result scammer called 2026430 123422
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गोस्वामी साहू, नईदुनिया रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बुधवार को जारी 10वीं-12वीं के नतीजों में ठग भी सक्रिय रहे। नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि रिजल्ट घोषित होने के 24 घंटे पहले ही साइबर ठगों के पास छात्रों का पूरा कच्चा चिट्ठा मौजूद था।

ठगों ने फेल होने का डर दिखाकर न केवल अभिभावकों को मानसिक तनाव दिया, बल्कि पास कराने के नाम पर रुपये ऐंठ लिए।

खुद को शिक्षा विभाग का अधिकारी बताया

पड़ताल में सामने आया कि भिलाई सेक्टर-छह में रहने वाले अभिभावक के पास मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे (रिजल्ट से एक दिन पहले) मोबाइल पर 8521883569 से कॉल आया। फोन करने वाले ने सीधे छात्रा का नाम लिया और खुद को शिक्षा विभाग का अधिकारी बताया।

5000 रुपये दो तो हम पास कर देंगे

ठग ने कहा- आपकी बेटी की गणित में सप्लीमेंट्री आ गई है। 5000 रुपये दो तो हम पास कर देंगे। ठग ने यहां तक कहा कि अगर नंबर बढ़वाना भी होगा, तो भी हो जाएगा। बस चार्ज बढ़ जाएगा। 80% से ज्यादा अंक चाहिए तो 20 हजार रुपये लगेंगे।

अंत में सप्लीमेंट्री से पास कराने का सौदा 3,000 रुपये में तय हुआ। ठग ने करन कुमार के नाम से एक नंबर दिया और उसमें ऑनलाइन रुपये डालने के लिए कहा।

ठग ने 127 विद्यार्थियों की बताई वेटिंग

ठग ने सौदे के दौरान कहा कि जल्दी पैसे डाल दो, 127 लोग पहले से वेटिंग पर हैं। सप्लीमेंट्री से पास कराने वालों में 128वां उनकी बेटी का नंबर होगा। ठग के झांसे में आकर अभिभावक ने उसके बताए नंबर पर 2,000 रुपये डाल दिए, बाकी काम होने के बाद देने की बात हुई।

परिणाम जारी होने के आधे घंटे के बाद से नंबर बंद

अभिभावक ने डर में आकर 7645824959 (करन कुमार) नंबर पर पैसे भेज दिए। बुधवार को जब असली रिजल्ट आया तो छात्रा चार विषयों में फेल थी। बावजूद इसके ठग ने यह कहकर और पैसे ऐंठ लिए कि बाकी पैसे डालो, आधे घंटे में पोर्टल अपडेट कर पास वाला रिजल्ट चढ़ा दूंगा। आधे घंटे बाद कॉल करने पर नंबर बंद आया। इसके बाद अभिभावक को ठगी का अहसास हुआ।

यह भी पढ़ें- मजदूर की बेटी ने किया बेमेतरा का नाम रोशन, 12वीं बोर्ड में प्रदेश में पाया दूसरे स्थान, 98.20% अंकों के साथ लहराया परचम

बड़ा सवाल: ठगों के पास कहां से आया विद्यार्थी का डेटा?

यह घटना केवल ठगी तक सीमित नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी होने से पहले ही ठगों को यह कैसे पता चला कि किस छात्र का नाम क्या है? उसके अभिभावक का नंबर क्या है और वह किन विषयों में कमजोर है? यह विभाग के भीतर या डेटा हैंडलिंग प्रक्रिया में किसी बड़ी चूक की ओर इशारा करता है।

बोर्ड का परिणाम पूरी तरह सुरक्षित है और वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद इसमें किसी भी तरह की छेड़खानी संभव नहीं है। यदि कोई अभिभावक लिखित शिकायत करता है तो हम साइबर पुलिस की मदद से इन नंबरों की जांच कराएंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे।

– पुष्पा साहू, सचिव, माशिमं, छत्तीसगढ़ शासन



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा जिले में छात्र ने कुदरी बैराज से लगाई छलांग:दोस्त को बताया 11वीं में फेल होने पर उठाया कदम, तलाश जारी

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.