राहगीर से मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:बलौदाबाजार में 3 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल, लूटा गया माल बरामद

![]()
बलौदाबाजार-भाटापारा गिधौरी टुण्डरा पुलिस ने राहगीर से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन, अंगूठी और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा शाइन बाइक जब्त की गई है। घटना 12 जुलाई की रात करीब 9:35 बजे की है। प्रार्थी पंकज कुमार वर्मा (20) ग्राम बरपाली स्थित फ्लाईऐश ईंट भट्टे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्कों और कड़े से हमला कर दिया। चेन और अंगूठी लूटकर हुए फरार मारपीट के बाद आरोपी पंकज के गले से चांदी की चेन और उंगली से चांदी की अंगूठी लूटकर मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी नितेश साहू (18) निवासी ग्राम नवापारा (धमलपुर) और उसके साथियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली। बाइक और लूटा गया सामान बरामद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई चांदी की चेन, अंगूठी और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG22 V 1127) जब्त कर ली। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में दो नाबालिग बालक भी शामिल हैं।
Source link



