Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से जिले के 7 शिक्षक सम्मानित
Breaking News

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से जिले के 7 शिक्षक सम्मानित

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777178057 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | जांजगीर राजधानी रायपुर में शिक्षा जगत का एक बड़ा और गौरवशाली समागम संपन्न हुआ। नवाचारी गतिविधियां समूह भारत की छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2025-26 का भव्य आयोजन ऐतिहासिक स्वामी आत्मानंद प्रो. जेएन. पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस समारोह में पूरे प्रदेश से चयनित 160 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके नवाचारी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें जांजगीर-चांपा जिले के 7 शिक्षकों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अन्य राज्यों के नवाचारी शिक्षकों की लाइव प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में एके शास्वत (उप संचालक समग्र शिक्षा, रायपुर), डॉ. बी. रघु (उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल) और हिमांशु भारती (डीईओ, रायपुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी के साथ जांजगीर-चांपा जिला टीम के शरद चतुर्वेदी, शीला शर्मा, पुष्पलता कृष्णा, जीवन राठौर सहित देशभर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा के इन नवाचारी शिक्षकों का हुआ सम्मान: जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय रहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले 7 शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर स्थान मिला। सम्मानित होने वालों में शांमिल हैं सैय्यद रफ़ीक़ अली व्याख्याता, सेजेस क्रमांक 02, जांजगीर-नवागढ़, नीलिमा सिंह पामगढ़, फागुलाल राठौर बम्हनीडीह, ऋतंभरा कश्यप बलौदा, ज्योति सराफ बलौदा, अनुराधा मधुकर अकलतरा, शीला शर्मा बम्हनीडीह। विशेष रूप से सैय्यद रफीक अली ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने मिशन पर एक प्रभावशाली पीपीटी प्रस्तुति दी, जिसे आयोजन समिति और उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा खूब सराहा गया। देश का सबसे बड़ा स्व-प्रेरित शिक्षक समूह: नवाचारी गतिविधियां समूह भारत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र और सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है। इस समूह की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे जुड़े सभी सदस्य शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक हैं। ये शिक्षक वर्ष 2017 से लगातार अपनी स्व-प्रेरणा से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों से यह समूह लगातार इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सफल आयोजन कर रहा है, जिसकी पूरी योजना और क्रियान्वयन स्वयं शिक्षकों द्वारा ही किया जाता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074936
Views Today : 16
Views Last 7 days : 2662
Views Last 30 days : 9082
Total views : 103024
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.