Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया, शहीदों को श्रद्धांजलि:बलौदाबाजार एसडीएम ने कहा- जागरूकता ही आग से बचाव का सबसे मजबूत हथियार
Breaking News

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया, शहीदों को श्रद्धांजलि:बलौदाबाजार एसडीएम ने कहा- जागरूकता ही आग से बचाव का सबसे मजबूत हथियार

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4316b00f b72d 44ca a45b 9166c3dbb59b 1776163732806
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4316b00f b72d 44ca a45b 9166c3dbb59b 1776163732806
बलौदाबाजार में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर प्रभारी जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी पुष्पराज सिंह के मार्गदर्शन में नगर सेना बलौदा बाजार के फायर कर्मियों ने आगजनी में शहीद हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अग्नि सुरक्षा सप्ताह का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) पलारी और ग्राम पंचायत अमेरा की सरपंच ने फायरकर्मियों को पुष्प एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद एसडीएम दीपक निकुंज ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के लिए फायर वाहन एवं टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम ने की लोगों से अपील इस अवसर पर एसडीएम दीपक निकुंज ने कहा कि हमारे फायर कर्मी जान-माल की रक्षा के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं। उन्होंने जागरूकता को आग से बचाव का सबसे मजबूत हथियार बताया। एसडीएम ने नागरिकों से अग्नि सुरक्षा के बुनियादी नियम जानने, घरों व दुकानों में अग्निशामक यंत्र रखने और बच्चों को आग से खेलने से रोकने की अपील की। लाइव फायर डेमो से लोगों को जागरूक किया नगर सेना कार्यालय अमेरा से बलौदा बाजार शहर तक एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। फायर जवानों ने बैनर-पोस्टर और पैम्फलेट वितरित कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। गार्डन चौक पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष और पार्षदों ने फायरकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान फायर कर्मियों ने लाइव फायर डेमो भी प्रस्तुत किया। फायर कर्मियों ने सूझबूझ से सभी घटनाओं पर काबू पाया फायर स्टेशन प्रभारी जितेंद्र कुर्रे ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 4 नवंबर 2020 को अग्निशमन विभाग नगर पालिका से नगर सेना में स्थानांतरित हुआ था। वर्ष 2020 से अब तक जिले में कुल 464 आगजनी की सूचनाएं मिली हैं, जिनमें 52 बड़ी घटनाएं शामिल हैं और 9 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि फायर कर्मियों ने सूझबूझ से सभी घटनाओं पर काबू पाया। अंत में, एसडीएम ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 101 पर सूचना दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076861
Views Today : 119
Views Last 7 days : 4167
Views Last 30 days : 11855
Total views : 107060
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.