![]()
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में RCB और KKR के बीच मुकाबला खेला गया। RCB ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वहीं इस बार भी स्टेडियम के बाहर हंगामा हो गया। टिकट होने के बावजूद कई लोगों को एंट्री नहीं दी गई। इस दौरान भीड़ दीवार कूदकर स्टेडियम के अंदर जाने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने कुछ लोगों दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मीडिया वालों को वीडियो बनाने से भी रोका गया। पहले देखिए ये तस्वीरें- गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसी भीड़ गेट नंबर 2 पर भी बवाल हुआ। आखिरकार भीड़ बेकाबू हो गई और गेट तोड़कर स्टेडियम भी घुस गई। इनमें टिकट और बिना टिकट वाले लोग भी शामिल थे। पिछली बार की तरह इस मैच में भी अव्यवस्था देखने को मिली है। फैंस बोले- विराट को सपोर्ट करने आए हैं बारिश की वजह से मैच 8:45 बजे से शुरू हुआ। बारिश के बावजूद क्रिकेट फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में दर्शक भीगते हुए स्टेडियम पहुंचे। फैंस ने कहा कि विराट को देखने आए हैं। कुछ लोग कोलकाता से KKR को सपोर्ट करने पहुंचे थे। ये तस्वीरें भी देखिए… ……………………. मैच से जुड़ी यह खबर पढ़िए… कोहली के शतक से जीती बेंगलुरु, टेबल टॉपर बनी:कोलकाता को 6 विकेट से हराया; पडीक्कल ने 39 रन बनाए रॉयल चैलैंजर्स बेंलगुरु ने बुधवार को खेले गए IPL मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर
<
