Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर रेलवे स्टेशन से युवक का अपहरण कर यौन शोषण, वीडियो बनाकर डेढ़ लाख की मांग, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

रायपुर रेलवे स्टेशन से युवक का अपहरण कर यौन शोषण, वीडियो बनाकर डेढ़ लाख की मांग, आरोपी गिरफ्तार

By adminDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10 12 2025 man arrest
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Raipur News: रायपुर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सूरत (गुजरात) मजदूरी करने जा रहा रामानुजगंज का एक युवक अपहरण, मारपीट और यौन शोषण का शिकार बन गया।

By Deepak Shukla

Publish Date: Wed, 10 Dec 2025 12:18:48 PM (IST)

Updated Date: Wed, 10 Dec 2025 12:20:36 PM (IST)

रायपुर रेलवे स्टेशन से युवक का अपहरण कर यौन शोषण, वीडियो बनाकर डेढ़ लाख की मांग, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर रेलवे स्टेशन से युवक का अपहरण कर यौन शोषण करने का आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. मारपीट के बाद किया अन नैचुरल सेक्स
  2. वीडियो परिजनों को भेजकर दी धमकी
  3. विधानसभा थाना ने दर्ज किए कई गंभीर मामले

दीपक शुक्ला, जशपुर, नईदुनिया। राजधानी रायपुर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सूरत (गुजरात) मजदूरी करने जा रहा रामानुजगंज का एक युवक अपहरण, मारपीट और यौन शोषण का शिकार बन गया। पीड़ित युवक रेलवे स्टेशन पहुंचा था, तभी एक युवक ने उसे बस पकड़ाने का विश्वास दिलाकर अपने साथ चलने को कहा और उसी भरोसे में युवक उसकी बाइक पर बैठ गया। लेकिन आरोपी उसे रायपुर शहर से दूर एक सुनसान इलाके में स्थित घर ले गया, जहां उसने कमरे में बंद कर बंधक बना लिया।

कैसे हुआ अपहरण?

पीड़ित के मुताबिक, वह सूरत जाने वाली ट्रेन पकड़ने रायपुर आया था। इसी दौरान आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे उससे मिला। आरोपी ने खुद को मदद करने वाला बताते हुए कहा कि वह उसे जल्द बस या ट्रेन की कनेक्टिविटी दिलवा देगा। लेकिन जैसे ही युवक बाइक पर बैठा, आरोपी उसे घुमाते हुए एक अज्ञात स्थान पर ले गया और घर में कैद कर दिया।

मारपीट के बाद किया अन नैचुरल सेक्स

पीड़ित ने बताया कि कमरे में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर धमकाया। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य (अन नैचुरल सेक्स) किया। पीड़ित की चीखें सुनकर भी आरोपी नहीं रुका और पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो परिजनों को भेजकर दी धमकी

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने यह वीडियो उसके परिजनों को भी भेजा और कहा कि यदि इसे वायरल होने से बचाना है तो परिवार को डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। रकम न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की धमकी देकर आरोपी लगातार दबाव डालता रहा।

जान बचाकर भागा पीड़ित, दर्ज कराई रिपोर्ट

वारदात के दौरान मौके पाकर पीड़ित किसी तरह वहां से भाग निकला और सीधे अपने गृह क्षेत्र पहुंचा। वहां उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। मामला गंभीर होने पर रामानुजगंज पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस रायपुर के विधानसभा थाना भेज दिया।

विधानसभा थाना ने दर्ज किए कई गंभीर मामले

रायपुर विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाना, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी देना, आइटी एक्ट में अश्लील वीडियो बनाना व भेजना जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी गोविंदा धृतलहरे गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह लोगों को निशाना बनाता था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074716
Views Today : 150
Views Last 7 days : 5638
Views Last 30 days : 9794
Total views : 102787
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.