![]()
रायपुर जिले में आम नागरिकों और किसानों की सुविधा के लिए राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच प्रशासन की तरफ से विभिन्न इलाके में शिविर लगाकर तत्काल समाधान किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर एसडीएम नंदकुमार चौबे ने बोरियाकला का दौरा कर पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व पखवाड़ा के तहत किसानों की तरफ से नाम सुधार के लिए दिए गए आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। उन्हें संशोधित खसरा बी-1 की प्रति तत्काल उपलब्ध कराई गई। यूएचसी में मरीजों से बातचीत शिविर में नक्शा बटांकन, बी-1 और खसरा से जुड़े मामलों का भी निराकरण किया गया। साथ ही आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि लोक सेवा केंद्र के माध्यम से की गई, ताकि निर्धारित समय-सीमा में सभी मामलों का शत-प्रतिशत समाधान हो सके। इस दौरान एसडीएम ने बोरियाकला स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) और पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया। यूएचसी में मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और खराब वाटर कूलर को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। वहीं पीडीएस दुकान में राशन वितरण की व्यवस्था जांचते हुए संबंधित संचालक को समय पर नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
<
