Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में CM हाउस घेराव के दौरान बवाल, करीब 1000 NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज; CCTV से की जा रही पहचान
Breaking News

रायपुर में CM हाउस घेराव के दौरान बवाल, करीब 1000 NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज; CCTV से की जा रही पहचान

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09 05 2026 cm residence protest nsui
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मियों से मारपीट, पथराव और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगे हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 02:14:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 02:20:45 PM (IST)

रायपुर में CM हाउस घेराव के दौरान बवाल, करीब 1000 NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज; CCTV से की जा रही पहचान
मुख्यमंत्री निवास घेराव में हिंसक प्रदर्शन

HighLights

  1. पुलिस पर पथराव और हमला
  2. कई पुलिसकर्मी घायल हुए
  3. सीसीटीवी से पहचान शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली थाने में 700 से 1000 अज्ञात एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस बल पर हमला कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की।

पुलिस पर पथराव और बैरिकेड्स तोड़ने का आरोप

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया और पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों तथा पत्थरों से हमला किया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और बलवा जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी।

कई पुलिसकर्मी हुए घायल

घटना में घायल पुलिसकर्मियों में मोहन ध्रुव, माडवी बुधरा, रमेश कुडियाम, जैनेन्द्र कुमार नाग, भोलेन्द्र ठाकुर, सोमा मडकाम, रामसिंह कवाची, उंदाम राजू, अनिल भारती और सोयम मुकेश शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार कराया गया है।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शासकीय कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस वीडियो फुटेज व सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

वीडियो फुटेज से होगी पहचान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि उपद्रव में शामिल लोगों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आतंकी कनेक्शन और ED का डर दिखाकर बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, राजस्थान से दो अरेस्ट

May 10, 2026

छत्तीसगढ़ में मई में दिख रहे मौसम के दो रंग, धूप भी तमतमाई और बादल भी बरस रहे

May 10, 2026

छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मियों को बड़ी राहत, DA बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया; मई की सैलरी से मिलेगी एरियर की रकम

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069863
Views Today : 11
Views Last 7 days : 309
Views Last 30 days : 3360
Total views : 90917
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.