Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आतंकी कनेक्शन और ED का डर दिखाकर बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, राजस्थान से दो अरेस्ट
Breaking News

आतंकी कनेक्शन और ED का डर दिखाकर बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, राजस्थान से दो अरेस्ट

By adminMay 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09 05 2026 woman duped of rs 1 crore
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के चुरू जिले से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया है। आरोपियों ने महिला को आतंकवादी संगठन से जुड़े होने और पुलिस, ईडी व सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का खौफ दिखाकर इस बड़ी ठगी को अंजाम दिया।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में रेंज साइबर थाना बिलासपुर में बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, उसकी माता के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक व्यक्ति ने संपर्क किया, जिसने खुद को ‘संजय पीएसआई’ बताया। कॉलर ने महिला को डराते हुए कहा कि उनका नाम एक आतंकवादी संगठन से जुड़े मामले में सामने आया है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इसके बाद जालसाजों ने महिला को कई घंटों तक वीडियो कॉल पर रखकर तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” कर लिया।

फर्जी सरकारी नोटिस और ईडी जांच के दस्तावेज

आरोपियों ने महिला पर मानसिक दबाव बनाने के लिए फर्जी सरकारी नोटिस, ईडी जांच के दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और आरबीआई के नोटिस भी भेजे। साथ ही धमकी दी कि यदि उन्होंने परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी भनक लगने दी, तो उनके बेटे और अन्य परिजनों को भी झूठे केस में फंसा दिया जाएगा।

1 करोड़ 4 लाख ठगने के बाद 50 लाख की और थी मांग

लगातार खौफ और मानसिक प्रताड़ना के चलते महिला पूरी तरह से उनके झांसे में आ गई। आरोपितों ने दबाव डालकर महिला से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,04,80,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बावजूद ठगों की भूख शांत नहीं हुई और वे केस रफा-दफा करने के नाम पर 50 लाख रुपये की और मांग करने लगे। जब घबराई हुई पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने बेटे को दी, तब जाकर इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ और तत्काल रेंज साइबर थाना बिलासपुर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

तकनीकी जांच से राजस्थान तक पहुंची पुलिस

मामला दर्ज होते ही साइबर पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन का बारीकी से तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई लेयर के बैंक खातों में घुमाई गई थी। बैंकिंग ट्रेल और पुख्ता तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की टीम ने राजस्थान के चुरू जिले के ग्राम पोती से दो आरोपितों रूपेन्द्र सिंह (21 वर्ष) और विशाल सिंह (20 वर्ष) को धर दबोचा।

कमीशन के लालच में बने थे मोहरा

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते इस साइबर ठग गिरोह को उपलब्ध कराए थे। उनका काम ठगी की रकम निकालकर अन्य लोगों तक पहुंचाना था, जिसके एवज में उन्हें मोटा कमीशन मिलता था। पुलिस ने इनके पास से बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन सहित कई दस्तावेज जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस साइबर नेटवर्क से जुड़े गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ठगों ने ऐसे दिया ठगी को अंजाम

1. व्हाट्सएप पर स्वयं को ‘संजय पीएसआई’ बताकर किया था कॉल, घंटों तक वीडियो कॉल पर रखा बंधक।

2. ईडी, आरबीआई और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी नोटिस भेजकर बनाया मानसिक दबाव।

3. 50 लाख रुपये की और कर रहे थे मांग, बेटे को जानकारी मिलने पर हुआ मामले का खुलासा।

4. कमीशन के लालच में आरोपियों ने उपलब्ध कराए थे बैंक खाते।

यह भी पढ़ें- रायपुर में CM हाउस घेराव के दौरान बवाल, करीब 1000 NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज; CCTV से की जा रही पहचान



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में मई में दिख रहे मौसम के दो रंग, धूप भी तमतमाई और बादल भी बरस रहे

May 10, 2026

छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मियों को बड़ी राहत, DA बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया; मई की सैलरी से मिलेगी एरियर की रकम

May 10, 2026

गलत एलाइनमेंट से कटे आठ हजार से ज्यादा पेड़, अफसरों पर एक्शन

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069863
Views Today : 11
Views Last 7 days : 309
Views Last 30 days : 3360
Total views : 90917
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.