Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में 35 लाख की ‘फिल्मी’ ठगी, नोट के सीरियल नंबर से बिछाया जाल; मुंबई का युवक हुआ शिकार
Breaking News

रायपुर में 35 लाख की ‘फिल्मी’ ठगी, नोट के सीरियल नंबर से बिछाया जाल; मुंबई का युवक हुआ शिकार

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13 04 2026 35 lakh fraud using note
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में 35 लाख रुपये की ठगी का मामला हवाला नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।आरोपितों ने बेहद शातिर और फिल्मी तरीके से नोट के सीरियल नंबर का इस्तेमाल कर पूरी वारदात को अंजाम दिया। तेलीबांधा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस के मुताबिक, मुंबई के बहिंदर ईस्ट निवासी 20 वर्षीय करण शर्मा अपने सेठ के कहने पर रायपुर आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को नकद लेनदेन के लिए भेजा गया था, जिसे हवाला ट्रांजेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

11 अप्रैल को युवक ने एक अज्ञात मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद उसे वाट्सएप लोकेशन के जरिये कोरम कॉम्प्लेक्स, तेलीबांधा बुलाया गया।

यहां आरोपितों ने पहचान के लिए 20 रुपये के नोट का सीरियल नंबर मिलाया और युवक को 35 लाख रुपये सौंप दिए। रकम मिलने के बाद युवक ने अपने सेठ को सूचना दी, जिस पर उसे आगे दूसरी पार्टी को रकम देने का निर्देश मिला।

इसके बाद आरोपितों ने दूसरा जाल बिछाते हुए दो रुपये के नोट का सीरियल नंबर भेजा और युवक को वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर और करेंसी टावर के पास बुलाया।

रुपये को लेकर फरार हो गए

वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने वही सीरियल नंबर दिखाकर युवक से 35 लाख रुपये ले लिए और फरार हो गया। बाद में जब युवक ने नोट की फोटो अपने सेठ को भेजी, तो सीरियल नंबर अलग पाया गया और ठगी का राजफाश हुआ। इसके बाद पीड़ित ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076471
Views Today : 329
Views Last 7 days : 3739
Views Last 30 days : 11544
Total views : 106544
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.