Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में हनुमान प्रतिमा खंडित करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक बना फर्जी पुलिसकर्मी
Breaking News

रायपुर में हनुमान प्रतिमा खंडित करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक बना फर्जी पुलिसकर्मी

By adminDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 12 2025 dharamnagar hanuman statue
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: राजधानी रायपुर के धरमनगर क्षेत्र में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी अरिहंत पारख सह …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 01:26:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Dec 2025 01:26:46 PM (IST)

रायपुर में हनुमान प्रतिमा खंडित करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक बना फर्जी पुलिसकर्मी
हनुमान प्रतिमा खंडित करने के आरोप में 5 गिरफ्तार।

HighLights

  1. हनुमान प्रतिमा खंडित करने के आरोप में 5 गिरफ्तार।
  2. धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला।
  3. टिकरापारा पुलिस की कार्रवाई में आरोपी पकड़े गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के धरमनगर क्षेत्र में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी अरिहंत पारख सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया। प्रकरण की एफआईआर पहले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाना में दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अरिहंत पारख, मोहित कुमार लखेर, गणेश कुर्रे, भूपेश केवट और जेसीबी ऑपरेटर मेहराब खान शामिल हैं। जांच में सामने आया कि घटना के दौरान आरोपी मोहित कुमार लखेर ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके और कार्रवाई को प्रभावित किया जा सके। यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ नकली पुलिसकर्मी बनकर भ्रम फैलाने के आरोप भी जोड़े हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धरमनगर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित किए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस घटना में जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया था, जिसे आरोपी मेहराब खान चला रहा था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त कर लिया है। साथ ही, आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे की मंशा को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कोई और साजिश या अन्य लोग तो शामिल नहीं थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075185
Views Today : 305
Views Last 7 days : 3149
Views Last 30 days : 9977
Total views : 104206
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.