Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में शुरू होगा ‘सुशासन तिहार’:11 मई से होगा जनसमस्या निवारण ,10 जोन में लगेंगे शिविर
Breaking News

रायपुर में शुरू होगा ‘सुशासन तिहार’:11 मई से होगा जनसमस्या निवारण ,10 जोन में लगेंगे शिविर

By adminMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778306829 comp 1201747650959 117476738791777610907 1778304223
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1201747650959 117476738791777610907 1778304223
रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के सभी 10 जोनों में अलग-अलग तारीखों पर शिविर आयोजित होंगे। पहला शिविर 11 मई को जोन-3 क्षेत्र में शंकरनगर स्थित सिंधु भवन, बीटीआई मैदान के सामने लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन के मुताबिक शिविरों में नगर निगम के साथ कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके। शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। निगम प्रशासन का दावा है कि शिविर में मिलने वाले आवेदनों का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण किया जाएगा। साथ ही हर आवेदक को उसकी शिकायत के समाधान की जानकारी भी दी जाएगी। इन शिविरों में नगर निगम के अलावा राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, समाज कल्याण, कृषि, पशुधन विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम विभाग समेत कई विभाग शामिल होंगे। सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ वितरण भी किया जाएगा। ऐसे चलेगा शिविरों का शेड्यूल 11 मई: जोन-3, सिंधु भवन शंकरनगर 14 मई: जोन-4, इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा 18 मई: जोन-5, महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर 19 मई: जोन-1, मारुति मंगलम भवन गुढ़ियारी 20 मई: जोन-6, संजय यादव स्कूल संजय नगर 22 मई: जोन-2, शहीद स्मारक भवन जीई रोड 25 मई: जोन-8, अग्रसेन भवन टाटीबंध 28 मई: जोन-7, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम 29 मई: जोन-9, पॉम बेलाजियो के सामने गारमेंट फैक्ट्री परिसर 5 जून: जोन-10, देवपुरी धर्मशाला कमल विहार गेट के पास निगम प्रशासन ने सभी जोन कमिश्नरों को शिविरों का नोडल अधिकारी बनाया है। शिविर स्थलों पर पेयजल, छाया, कुर्सी-टेबल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में वकील पर चाकू से हमला, हालत गंभीर:शराब पीने से मना करने पर नाराज थे आरोपी, वकीलों ने देर रात घेरा सिविल-लाइन थाना

May 9, 2026

धमतरी में बुजुर्ग की हत्या:पैसे के विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच,मारपीट और चाकूबाजी की, नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

May 9, 2026

3 किमी के दायरे में सभा रैली व जुलूस प्रतिबंधित

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069831
Views Today : 34
Views Last 7 days : 318
Views Last 30 days : 3579
Total views : 90877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.