Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, तेंदूपत्ता खरीदी और ऑटो एक्सपो पर अहम निर्णय
Breaking News

रायपुर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, तेंदूपत्ता खरीदी और ऑटो एक्सपो पर अहम निर्णय

By adminJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
31 12 2025 20 01 2025 cg cabinet meeting decision
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक और आर्थिक मोर्चे पर कई क्रांतिकारी बदलावों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने राजधानी रायपुर की सु …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 03:16:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Dec 2025 03:16:41 PM (IST)

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: रायपुर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, तेंदूपत्ता खरीदी और ऑटो एक्सपो पर अहम निर्णय
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक और आर्थिक मोर्चे पर कई क्रांतिकारी बदलावों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 23 जनवरी से रायपुर महानगरीय पुलिस जिला में पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) प्रणाली लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का एक नया पद (लेवल-14) भी सृजित किया गया है।

किसानों और लघु वनोपज संग्राहकों को बड़ी सौगात

कैबिनेट ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के हित में वर्ष 2026 के लिए 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी हेतु ऋण लेने के लिए राज्य शासन की गारंटी देने की अनुमति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त…

  • कोदो, कुटकी और रागी के प्रसंस्करण और बिक्री के लिए लघु वनोपज संघ को कार्यशील पूंजी देने का निर्णय लिया गया है।
  • अराष्ट्रीयकृत लघु वनोपज के मूल्य संवर्धन और विपणन के लिए लघु वनोपज संघ को 30 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।

ऋण अदायगी से कम होगा वित्तीय बोझ

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा लिए गए ऋणों को पूरी तरह चुकता करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 55.69 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। पांच राष्ट्रीय निगमों का कर्ज चुकाने से राज्य शासन को प्रतिवर्ष होने वाले 2.40 करोड़ रुपये के ब्याज खर्च से मुक्ति मिलेगी और शासन की 229.91 करोड़ रुपये की गारंटी देनदारी भी समाप्त हो जाएगी।

उद्योग और निवेश को बढ़ावा: ऑटो एक्सपो में भारी छूट

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले 9वें ऑटो एक्सपो के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। एक्सपो के दौरान बिकने वाले वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह राहत पूरे प्रदेश के वाहन विक्रेताओं और खरीदारों के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा, औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में भी संशोधन किए गए हैं ताकि निवेश और रोजगार सृजन को और अधिक गति दी जा सके।

राइस मिलरों के लिए प्रोत्साहन और राहत

धान मिलिंग को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने उसना मिलिंग पर प्रोत्साहन राशि को 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। साथ ही…

  • प्रोत्साहन राशि की पात्रता के लिए न्यूनतम मिलिंग अवधि को 3 माह से घटाकर 2 माह कर दिया गया है।
  • कस्टम मिलिंग के लिए बैंक गारंटी पर देय स्टाम्प शुल्क को 0.25% से घटाकर मात्र 0.05% करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिससे मिलरों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, साल के आखिरी दिन 69 पुलिस अधिकारियों के तबादले



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076711
Views Today : 674
Views Last 7 days : 4084
Views Last 30 days : 11889
Total views : 106889
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.