![]()
राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को जनता के बीच जाकर संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए हितग्राहियों से सीधा संपर्क जरूरी है। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अजा, प्रोजेक्ट ग्रीन पालना और प्रोजेक्ट रचना जैसे नवाचारों की जानकारी दी गई, जिनकी राज्यपाल ने सराहना करते हुए समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में जल संरक्षण, कृषि और विकास कार्यों पर विशेष चर्चा हुई। राज्यपाल ने ग्राम पंचायत स्तर पर डबरी निर्माण को बढ़ावा देने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिले में मिशन मोड में कुओं का निर्माण किया जा रहा है और प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग को शामिल किया जा रहा है। साथ ही धान की अधिक जल खपत को देखते हुए किसानों को वैकल्पिक फसलों के लिए प्रोत्साहित करने की बात भी कही गई। जल संरक्षण पर जोर, डबरी निर्माण और संसाधनों का रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश
राज्यपाल ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे रायपुर में आने वाले समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता होगी। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर जल स्रोतों का रिकॉर्ड तैयार करने, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। वृक्षारोपण, जैविक खेती और सामाजिक मुद्दों पर सख्त निर्देश
राज्यपाल ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने की अपील की। उन्होंने जैविक खेती, हाइड्रोपोनिक्स और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने, भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने और नशे पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
<
