Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में राजस्व-मंत्री बोले-1 घंटे में पटवारी को सस्पेंड करो:मंच से अतिक्रमण और लापरवाही पर जताई नाराजगी, बृजमोहन भी लगा चुके है अफसरों को फटकार
Breaking News

रायपुर में राजस्व-मंत्री बोले-1 घंटे में पटवारी को सस्पेंड करो:मंच से अतिक्रमण और लापरवाही पर जताई नाराजगी, बृजमोहन भी लगा चुके है अफसरों को फटकार

By adminMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 19 at 21332 pm 1 1779180304
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 19 at 21332 pm 1 1779180304
तिल्दा-नेवरा में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से ही बिलाड़ी के पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के आदेश दे दिए। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि एक छोटे किसान को कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगवाए गए और उसकी जमीन को रिकॉर्ड में ‘निरंक’ दिखा दिया गया। शिकायत सुनते ही मंत्री ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पहले आरंग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी अफसर को फटकार लगा चुके है। मंगलवार को बीएनबी हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस शिविर में मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने अतिक्रमण, अपराध और लंबित मामलों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, सफाई, बिजली, अतिक्रमण और राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। 405 आवेदन पहुंचे, विभागों को सौंपे गए समाधान शिविर में कुल 405 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नगर पालिका क्षेत्र से जुड़े 80 मांग संबंधी आवेदन और सफाई, स्ट्रीट लाइट, बिजली तथा अतिक्रमण से जुड़े 61 आवेदन शामिल रहे। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण के लिए भेजा गया। अतिक्रमण नहीं हटा तो अफसरों पर कार्रवाई राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा-नेवरा में सरकारी जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने तहसीलदार को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण चिन्हांकित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने चेतावनी दी कि समयसीमा में कार्रवाई नहीं होने पर तहसीलदार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एसडीएम को लेकर भी कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। सांसद ने अवैध शराब और कब्जों पर जताई नाराजगी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से कहा कि तिल्दा-नेवरा में सरकारी जमीनों पर कब्जे की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सांसद ने पुलिस और आबकारी विभाग को अवैध शराब के कारोबार पर नियमित कार्रवाई करने को भी कहा। बढ़ते अपराधों पर पुलिस विभाग को फटकार मंत्री टंकराम वर्मा ने नेवरा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी और अन्य वारदातों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही। मंत्री ने पुलिस विभाग को अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। योजनाओं का लाभ भी मिला, अधिकारी रहे मौजूद शिविर में लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रकला वर्मा, एसडीएम आशुतोष देवांगन, सीएमओ अमिताभ शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस शिविर में लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे संवाद का मौका मिला।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रदेश की 3 शराब फैक्ट्रियों की होगी स्वतंत्र जांच, कोर्ट कमिश्नर नियुक्त

May 21, 2026

पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान

May 21, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस आरक्षक प्रमोशन पर लगी रोक

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071294
Views Today : 9
Views Last 7 days : 1740
Views Last 30 days : 4219
Total views : 93302
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.