Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में ‘खिलाड़ी बुक’ से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा:सटोरिए, हलावा कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार, 13.48 लाख कैश-27 एटीएम समेत मोबाइल जब्त
Breaking News

बिलासपुर में ‘खिलाड़ी बुक’ से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा:सटोरिए, हलावा कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार, 13.48 लाख कैश-27 एटीएम समेत मोबाइल जब्त

By adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 1779685292
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



21 1779685292
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” पैनल के जरिए खेलों पर सट्टा चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने सटोरिए समेत हवाला कारोबार से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख 48 हजार रुपए नकद, 27 एटीएम कार्ड, कार, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस नेटवर्क की पूरी चेन खंगालने में जुटी हुई है। मोबाइल से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा दरअसल पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक के पास कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए “खिलाड़ी बुक” पैनल से ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। इसके बाद ACCU और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि सटोरिए सक्रिय हैं और बड़े पैमाने पर पैसों का लेनदेन हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संतोष जसवानी, करन श्रीवास, आशीष जसवानी समेत एक नाबालिग को पकड़ लिया। अलग-अलग बैंक खातों से कर रहे थे लेन-देन पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख 48 हजार रुपए नकद, पांच मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के 27 एटीएम कार्ड, कार और स्कूटी जब्त की है। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टे से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग बैंक खातों और एटीएम कार्डों के जरिए सट्टे की रकम का लेन-देन कर रहे थे। हवाला के जरिए सट्टे की रकम पहुंचाता था आरोपी जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी संतोष जसवानी ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा था। वहीं आशीष जसवानी सट्टे से आने वाली रकम को हवाला के जरिए पहुंचाने का काम करता था। इसी आधार पर पुलिस ने आशीष को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार बाहर के बड़े सटोरियों और ऑनलाइन पैनलों से जुड़े हो सकते हैं। अब जब्त मोबाइल और बैंकिंग दस्तावेजों की तकनीकी जांच कर नेटवर्क की पूरी चेन खंगाली जा रही है। तीन बड़े सटोरियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि जिले में सट्‌टेबाजों पर पुलिस लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। शहर के फरार तीन बड़े सटोरियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी और राज चेतानी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया है। हवाला के जरिए ऑनलाइन सट्‌टे की रकम की डिलीवरी पुलिस ने इस केस में गंगानगर फेस-2 निवासी सटोरिया संतोष जसवानी (34) को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से तोरवा के हेमुनगर का रहने वाला है। वह मंगला के गंगानगर स्थित रोमन हाईट्स में कारोबार चला रहा था। उसके साथ सिरगिट्‌टी के नयारापारा निवासी करन श्रीवास (20) पिता देवी प्रसाद श्रीवास भी था। वहीं, सरकंडा के बीआर हॉस्पिटल के पास रहने वाला आशीष जसवानी (20) पिता अम्रेश कारोबारी है, जो कमीशन लेकर सट्‌टे की रकम को हवाला के जरिए डिलीवरी करता था। इस केस में पुलिस ने एक नाबालिग के भी गिरफ्तार किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चारामा में मुक्तिधाम के पास बिजली तारों में लगी आग:पेड़ की शाखाएं टकराने से चिंगारी निकली, विभाग पर लापरवाही का आरोप

May 25, 2026

बिलासपुर में ‘खिलाड़ी बुक’ से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा:सटोरिए, हलावा कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार, 13.48 लाख कैश-27 एटीएम समेत मोबाइल जब्त

May 25, 2026

डोंगरगढ़ में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी, केस दर्ज

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071897
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1986
Views Last 30 days : 4945
Total views : 94517
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.