Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित करने की तैयारी:332 ग्राम पंचायत और 8 नगरीय निकायों के नाम प्रस्तावित, 28 मई तक दावा-आपत्ति
Breaking News

रायपुर में बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित करने की तैयारी:332 ग्राम पंचायत और 8 नगरीय निकायों के नाम प्रस्तावित, 28 मई तक दावा-आपत्ति

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 3 1779160092
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 3 1779160092
रायपुर जिले में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला-बाल विकास विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उन पंचायतों और नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जाएगा, जहां पिछले दो सालों में एक भी बाल विवाह का मामला सामने नहीं आया है। जिले की 408 ग्राम पंचायतों में से 332 ग्राम पंचायतों ने खुद को बाल विवाह मुक्त घोषित करने के लिए अनुशंसा भेजी है। वहीं 11 नगरीय निकायों में से 8 निकायों के नाम भी प्रस्तावित किए गए हैं। संबंधित संस्थाओं ने प्रमाणित किया है कि उनके क्षेत्र में पिछले दो साल में कोई बाल विवाह प्रकरण सामने नहीं आया। महिला-बाल विकास कार्यालय में देना होगा आवेदन प्रशासन की ओर से इन पंचायतों और नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रस्तावित सूची कलेक्टर कार्यालय रायपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास कार्यालय और अलग-अलग परियोजना कार्यालयों में अवलोकन के लिए रखी गई है। लोग वहां जाकर सूची देख सकते हैं। इसमें आरंग, अभनपुर, धरसींवा-01, धरसींवा-02, रायपुर शहरी-01, रायपुर शहरी-02, तिल्दा और मंदिर हसौद के परियोजना कार्यालय शामिल हैं। विभाग ने आम लोगों, संस्थाओं और संगठनों से भी सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। यदि किसी व्यक्ति या संस्था को किसी पंचायत या नगरीय निकाय को लेकर आपत्ति है, या किसी क्षेत्र में बाल विवाह का मामला जानकारी में है, तो वे 18 मई से 28 मई 2026 तक लिखित दावा या आपत्ति जमा कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला-बाल विकास कार्यालय रायपुर में आवेदन देना होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

विवादों के बीच आज से शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन:हड़ताल खत्म कर लौटे कर्मचारियों को रामकी ग्रुप ने पहले काम से रोका, फिर बनी सहमति

May 19, 2026

कांग्रेस बोली-महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार:भानू प्रताप सिंह बोले- भाजपा सरकार की कथनी-करनी में बड़ा अंतर है

May 19, 2026

बिलासपुर में अवैध रेत-खनन पर कार्रवाई:खनिज-विभाग ने आधी रात की छापेमारी, 3 चैन माउंटेन मशीन जब्त, टीम को देखकर भागे ऑपरेटर

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071026
Views Today : 55
Views Last 7 days : 1742
Views Last 30 days : 4096
Total views : 92861
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.