Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में अवैध रेत-खनन पर कार्रवाई:खनिज-विभाग ने आधी रात की छापेमारी, 3 चैन माउंटेन मशीन जब्त, टीम को देखकर भागे ऑपरेटर
Breaking News

बिलासपुर में अवैध रेत-खनन पर कार्रवाई:खनिज-विभाग ने आधी रात की छापेमारी, 3 चैन माउंटेन मशीन जब्त, टीम को देखकर भागे ऑपरेटर

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779165916 image 2 1779163354
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2 1779163354
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती के बावजूद बिलासपुर में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन बेधड़क जारी है। नियमों को दरकिनार कर शिवनाथ नदी में चैन माउंटेन मशीनें उतारकर अवैध रूप से रेत की खुदाई की जा रही थी। इस पर खनिज विभाग ने रविवार रात छापेमारी करते हुए तीन चैन माउंटेन मशीनें जब्त कीं। कार्रवाई के दौरान टीम को देखते ही ऑपरेटर मशीनें छोड़कर फरार हो गए। यह कार्रवाई पचपेड़ी क्षेत्र के शिवनाथ नदी स्थित उदईबंद और अमलडीहा घाट में की गई। दरअसल, सीएम सचिवालय ने सभी जिलों के खनिज विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर अवैध रेत उत्खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा है। इसी निर्देश के तहत केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता टीम ने रेत खदानों पर दबिश दी। नदी में चैन माउंटेन उतारकर अवैध उत्खनन रविवार देर रात टीम रेत खदान पर पहुंची, जहां नदी में मशीनें उतारकर अवैध रूप से रेत की खुदाई की जा रही थी। अधिकारियों ने मौके पर मशीनों से अवैध उत्खनन होते पाया। इस दौरान तीन चैन माउंटेन मशीनें संचालित मिलीं। टीम को देखकर मशीन ऑपरेटर मशीनें छोड़कर फरार हो गए। खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत उदईबंध में दो और अमलडीहा में एक मशीन जब्त कर सील कर दी। साथ ही मशीन मालिकों को जवाब पेश करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। बेलगहना-कोनचरा क्षेत्र में भी खनन बताया जा रहा है कि कोनचरा, सोढ़ाखुर्द और करहीकछार क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन जारी है। चैन माउंटेन मशीनों का उपयोग कर नदी से रेत निकाली जा रही है। रात के समय भारी मशीनों से रेत निकालकर लगातार परिवहन किया जा रहा है, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में पेट्रोल 104 रुपए के पार, डीजल भी महंगा:करीब 90 पैसे बढ़े दाम, ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक पड़ेगा असर

May 19, 2026

अस्पताल रोड में कचरा डंप होने के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानी

May 19, 2026

रेड-सिग्नल पर 3 लोगों को कुचलने वाला गिरफ्तार:नशे में चला रहा था गाड़ी, 2 की मौत, पहले भी जा चुका है जेल

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071032
Views Today : 61
Views Last 7 days : 1748
Views Last 30 days : 4102
Total views : 92867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.