Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका
Breaking News

रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका

By adminMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
07 05 2026 bomb making materials are discovered in raipur 202657 12314
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 07 May 2026 11:21:22 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 02:01:57 PM (IST)

रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका
रावाभाठा इलाके में वार्ड क्रमांक 13 स्थित मकान (पोल के बगल में) से देसी बम बनाने में इस्तेमाल सामग्री मिली।

HighLights

  1. रावाभाठा के मकान से तार और संदिग्ध सामग्री बरामद
  2. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल
  3. किसी बड़ी वारदात की साजिश तो नहीं, जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधी, रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड क्रमांक 13 स्थित एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर मकान सहित आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।

तार, संदिग्ध सामान और तकनीकी सामग्री मिली

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मकान से तार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और देसी विस्फोटक तैयार करने में उपयोग होने वाली कुछ संदिग्ध सामग्री मिली है। हालांकि अधिकारियों ने अभी बरामद सामान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम हर वस्तु की बारीकी से जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके के एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां संदिग्ध सामान बरामद हुआ। पुलिस आसपास के लोगों और मकान से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।

बड़ी साजिश के एंगल से जांच

घटना के बाद पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिर इतनी मात्रा में संदिग्ध सामग्री वहां कैसे पहुंची और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था। जांच एजेंसियां इस पहलू पर भी काम कर रही हैं कि कहीं राजधानी में किसी बड़ी वारदात या धमाके की साजिश तो नहीं रची जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और उनके संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर और तकनीकी टीमों को भी जांच में लगाया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के घरों की भी जांच की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्‍तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पूछा- सिर्फ एक सीट पर गरीब बच्चों का प्रवेश तो क्या चार बच्चों से चल रहा स्कूल

May 8, 2026

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम जमीन खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क में 50% की छूट, सैनिक व पूर्व सैनिकों को स्टांप शुल्क में 25% छूट

May 7, 2026

रायपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर दंपती फरार

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069742
Views Today :
Views Last 7 days : 429
Views Last 30 days : 3612
Total views : 90787
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.