Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में पेट्रोल 104 रुपए के पार, डीजल भी महंगा:करीब 90 पैसे बढ़े दाम, ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक पड़ेगा असर
Breaking News

रायपुर में पेट्रोल 104 रुपए के पार, डीजल भी महंगा:करीब 90 पैसे बढ़े दाम, ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक पड़ेगा असर

By adminMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 19 at 110930 am 1779169248
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 19 at 110930 am 1779169248
रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार से फिर बढ़ोतरी हो गई। तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। यानी सिर्फ चार दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतें बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत 104 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है, जबकि डीजल भी करीब 97 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल महंगा होने का असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रकों और मालवाहक वाहनों का खर्च बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल, राशन और जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं। खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने का खर्च भी बढ़ेगा। वहीं बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी आने वाले दिनों में इजाफा देखने को मिल सकता है। रायपुर में मची थी पेट्रोल लेने की होड़ इससे पहले कीमत बढ़ने और सप्लाई को लेकर फैली चर्चाओं के बीच कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए थे। कुछ स्थानों पर पंप बंद होने की स्थिति भी बनी रही, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। हालांकि अब स्थिति समान्य है। ब्लैक मार्केटिंग पर नजर, शिकायत के लिए नंबर जारी ईंधन संकट और बढ़ती कीमतों के बीच प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शहर में कहीं भी अधिक कीमत वसूली या अवैध बिक्री की जानकारी मिलने पर लोग 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर शिकायत कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर, आगे और बढ़ सकते हैं दाम विशेषज्ञों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। यदि वैश्विक बाजार में यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में ईंधन के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति, रिफाइनिंग खर्च, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और राज्य सरकार के वैट को जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल की अंतिम कीमत तय होती है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स अलग होने के कारण हर शहर में ईंधन के रेट भी अलग रहते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस सख्त:4 महीने में 24 घटना, 20 केसों के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा; लाखों का सामान बरामद

May 19, 2026

ओवरब्रिज पर सफाई के बाद नहीं हटाई मिट्टी

May 19, 2026

विवादों के बीच शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन:हड़ताल-खत्म कर लौटे कर्मचारियों को कंपनी ने पहले काम से रोका, फिर बनी सहमति

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071039
Views Today : 68
Views Last 7 days : 1755
Views Last 30 days : 4109
Total views : 92874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.