![]()
बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक से लूट और आरोपी के पकड़े जाने के घटना के बीच प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी जारी है। कांग्रेस के नेता पुलिस अधिकारियों से आम लोगों के केस में भी लूटकांड की तरह अलर्ट रहने और आरोपी को पकड़ने की नसीहत दे रहे है। राजनेताओं के बयानबाजी के बीच रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों ने चार माह में हुई लूट के प्रकरण और गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी सार्वजनिक की है। पुलिस अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रायपुर में बीते चार महीने में लूट-छिनैती की 24 घटना हुई है। 20 मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सोने की चेन, नकदी, बाइक समेत लाखों रुपए का सामान भी बरामद किया है। मार्च में सबसे ज्या घटना पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, चेन स्नैचिंग के जनवरी में कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन फरवरी में 3, मार्च में 1 और अप्रैल में 5 घटनाएं दर्ज हुईं। इस तरह चार महीनों में चेन स्नैचिंग के कुल 9 केस दर्ज किए गए। वहीं पर्स झपटमारी के मार्च और अप्रैल में 2-2 मामले सामने आए। मोबाइल चोरी और मोबाइल झपटमारी के जनवरी और फरवरी में 3-3, मार्च में 1 और अप्रैल में 4 मामले दर्ज हुए। रायपुर के आठ थानाक्षेत्र में हुई वारदातें पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, तेलीबांधा, गंज, सिविल लाइन, खम्हारडीह, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर जैसे इलाके झपटमारी की घटनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। कई मामलों में बाइक सवार बदमाश राह चलते लोगों को निशाना बनाकर फरार हुए। रायपुर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से ज्यादातर मामलों को सुलझाया गया है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
<
