![]()
राजधानी रायपुर के पंडरी थानाक्षेत्र में निवासरत पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने रविवार रात को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मामलें में मर्ग कायम करके पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मृतक का नाम पुलिस द्वारा जय साहू बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पंडरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू(45) अपने परिवार के साथ मोवा के आदर्श नगर इलाके में रहते है। रविवार की रात को परिजनों ने सूचना दी, कि जय ने कमरे में अपने आप को बंद क लिया है। पुलिस पहुंची, तो जय का शव लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पूछताछ शुरु की। परिजनों ने पूछताछ में जय साहू द्वारा अक्सर तनाव में रहने की बात बताई है। पुलिस मामलें में जांच कर रही है। पारीवारिक कारणों से परेशान थे मृतक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों से परेशान थे। पत्नी से उनका बीते दिनों विवाद भी हुआ है। घटना के दौरान पत्नी घर में नहीं थी। पुलिस को आशंका है, कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। मध्य प्रदेश कार्यकाल में विधायक थे धनीराम साहू बताया जा रहा है कि जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1995 में अभनपुर के विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनका राजनीतिक प्रभाव रहा है। घटना की खबर मिलते ही उनके परिचित और स्थानीय लोग भी घर पहुंचने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
<
