Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में नहीं थम रहा स्टंटबाजों का आतंक, रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार से सड़कों पर मचाया हुड़दंग
Breaking News

रायपुर में नहीं थम रहा स्टंटबाजों का आतंक, रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार से सड़कों पर मचाया हुड़दंग

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13 10 2025 raipur car 20251013 161644
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में सड़कों पर रात के समय स्टंट करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक तेज रफ्तार में कार चला रह हैं और खिड़की से बाहर निकलकर लटक रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस कार की कार की तलाश कर रही है।

Publish Date: Mon, 13 Oct 2025 04:15:29 PM (IST)

Updated Date: Mon, 13 Oct 2025 04:17:44 PM (IST)

रायपुर में नहीं थम रहा स्टंटबाजों का आतंक, रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार से सड़कों पर मचाया हुड़दंग
सरेआम सड़क पर खतरनाक करतब

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी में देर रात सड़कों पर स्टंटबाज युवकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात शंकर नगर से मोवा ओवरब्रिज तक तेज रफ्तार से दौड़ती एक आई-20 कार में सवार युवकों ने सरेआम सड़क पर खतरनाक करतब दिखाए।

इस दौरान कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान पर बन आई। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए रायपुर कार स्टंट वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में सवार युवक खिड़कियों से आधे शरीर तक बाहर निकलकर झूलते हुए स्टंट कर रहे हैं। किसी के हाथ में बोतल थी तो कोई सीट से बाहर झूलते हुए चिल्ला रहा था। यह सब रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है।

शंकर नगर से मोवा तक बेखौफ रफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार शंकर नगर चौक से निकलकर मोवा ओवरब्रिज की ओर गई। पूरी सड़क पर युवकों ने लगातार तेज रफ्तार से कार चलाई। कार की गति स्पीड लिमिट से कई गुना अधिक थी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि कार अचानक झूलती और साइड बदलती जा रही थी, जिससे हादसे का खतरा बना रहा।

पांच युवक थे सवार, पुलिस कर रही पहचान

बताया जा रहा है कि आई-20 कार में कुल पांच युवक सवार थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर वाहन नंबर और युवकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से रूट और समय की पुष्टि की जा रही है।

पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई

मंदिर हसौद, शंकर नगर और सिविल लाइन क्षेत्र में गश्त करने वाली टीमों को वीडियो की कापी भेज दी गई है। पुलिस का कहना है कि स्टंट करने वाले युवकों पर लापरवाही से वाहन चलाना और जीवन को खतरे में डालना के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ‘जादुई कलश’ को विदेश में अरबों रुपये में बेचने का झांसा देकर ग्रामीणों से 1.9 करोड़ की ठगी, अब तक 4 गिरफ्तार

वायरल वीडियो से खुला राज

वीडियो में कार की नंबर प्लेट भी दिखाई दे रही है, जिसके आधार पर वाहन मालिक की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस तरह के स्टंट की शिकायतें लगातार मिल रही हैं और अब रात में स्पीड चेकिंग और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073845
Views Today : 302
Views Last 7 days : 1190
Views Last 30 days : 6052
Total views : 97614
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.