Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में दीपावली के मौके पर घरों से कचरा कलेक्शन हुआ बंद, रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर
Breaking News

रायपुर में दीपावली के मौके पर घरों से कचरा कलेक्शन हुआ बंद, रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर

By adminOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 10 2025 raipur garbage strike 20251016 94440
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में दीपावली के मौके पर रामकी कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर लगभग 850 कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे शहर में कचरे का ढेर लग गया है। कर्मचारी दलदल सिवनी कचरा डंपिंग यार्ड के बाहर धरने पर बैठे हैं और रामकी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Publish Date: Thu, 16 Oct 2025 09:43:29 AM (IST)

Updated Date: Thu, 16 Oct 2025 10:01:39 AM (IST)

रायपुर में दीपावली के मौके पर घरों से कचरा कलेक्शन हुआ बंद, रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर
हड़ताल पर बैठे रामकी कंपनी के कर्मचारी।

HighLights

  1. मोहल्लों में कचरे का ढेर लगना शुरू हो गया है।
  2. त्योहार के माहौल में लोगों को परेशानी हो रही है।
  3. कर्मचारी बोले- महंगाई बढ़ी पर सैलरी अब भी वही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के मौके पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के घर-घर से कचरा उठाव का काम करने वाली निजी कंपनी रामकी के सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। इस अचानक हुए प्रदर्शन के कारण शहर के तमाम मोहल्लों में कचरे का ढेर लगना शुरू हो गया है, जिससे त्योहार के माहौल में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारी दलदल सिवनी स्थित कचरा डंपिंग यार्ड के बाहर एकजुट हुए और धरने पर बैठ गए हैं। ये सभी कर्मचारी पिछले कई सालों से वेतन में कोई बढ़ोतरी न होने से आक्रोशित हैं। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनका वेतन जस का तस है। त्योहारों के समय भी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, इसलिए अब वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

naidunia_image

जमकर नारेबाजी कर रहे हैं

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने डंपिंग यार्ड के मुख्य द्वार को पूरी तरह जाम कर दिया है और रामकी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी वेतन वृद्धि की मांग को लिखित में स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

इस हड़ताल के चलते रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। रामकी कंपनी के तहत लगभग 850 कर्मचारी शहर भर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का काम करते हैं। इन सभी के काम बंद करने से शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लग रहा है।

रायपुर नगर निगम प्रशासन और रामकी कंपनी के अधिकारियों के बीच गतिरोध को खत्म करने के लिए बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। निगम अधिकारियों ने इसे कंपनी का आंतरिक मामला बताया है, पर साथ ही यह भी कहा है कि जल्द से जल्द व्यवस्था बहाल की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में IPL मैच में सट्टा खेलाते 6 पकड़ाए:अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई, 7 मोबाइल और 15 हजार कैश जब्त

April 27, 2026

मुंगेली नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का फरार इनामी स्थायी वारंटी तखतपुर से पकड़ा गया

April 27, 2026

प्री-प्राइमरी RTE से बाहर, सरकार बोली-पढ़ाने के 70 करोड़ लगते:ये फाइनेंशियल बर्डन, HC में कहा- गलती सुधार रहे, 4 तर्कों में समझे विवाद

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068950
Views Today : 105
Views Last 7 days : 1020
Views Last 30 days : 4134
Total views : 89936
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.