यातायात एवं प्रोटोकॉल, रायपुर के पुलिस उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत आठ निरीक्षकों को अस्थायी रूप से विभिन्न यातायात थानों में पदस्थ किया गया है। …और पढ़ें

HighLights
- यातायात व्यवस्था में बड़ा फेरबदल
- 8 पुलिस निरीक्षकों के बदले गए थाने
- पुलिस उपायुक्त ने जारी किए आदेश
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यातायात एवं प्रोटोकॉल, रायपुर के पुलिस उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत आठ निरीक्षकों को अस्थायी रूप से विभिन्न यातायात थानों में पदस्थ किया गया है।
निरीक्षकों के स्थानांतरण की सूची
जारी आदेश के अनुसार रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को यातायात थाना भनपुरी से स्थानांतरित कर यातायात थाना तेलीबांधा भेजा गया है। निरीक्षक पारस पटेल को यातायात मुख्यालय से भाठागांव, निरीक्षक राकेश ठाकुर को मुख्यालय से भनपुरी, निरीक्षक भावेश गौतम को पंडरी, निरीक्षक अम्बरीश शर्मा को फाफाडीह और निरीक्षक राजेश सिंह को शारदा चौक यातायात थाना में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
इसी क्रम में निरीक्षक मनोज कुमार साहू को यातायात मुख्यालय से कालीबाड़ी चौक और निरीक्षक अमित कुमार कौशिक को यातायात मुख्यालय में आइटीएमएस, सिग्नल सेल, वीआइपी ड्यूटी की जिम्मेदारी दी गई है।
| क्रमांक | अधिकारियों के नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| 01 | रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा | यातायात थाना भनपुरी | यातायात थाना तेलीबांधा |
| 02 | निरीक्षक पारस पटेल | यातायात मुख्यालय | यातायात थाना भाठागांव |
| 03 | निरीक्षक राकेश ठाकुर | यातायात मुख्यालय | यातायात थाना भनपुरी |
| 04 | निरीक्षक भावेश गौतम | यातायात मुख्यालय | यातायात थाना पंडरी |
| 05 | निरीक्षक अम्बरीश शर्मा | यातायात मुख्यालय | यातायात थाना फाफाडीह |
| 06 | निरीक्षक राजेश सिंह | यातायात मुख्यालय | यातायात थाना शारदा चौक |
| 07 | निरीक्षक मनोज कुमार साहू | यातायात मुख्यालय | यातायात थाना कालीबाड़ी |
| 08 | निरीक्षक अमित कुमार कौशिक | यातायात मुख्यालय | यातायात मुख्यालय प्रभारी (आईटीएमएस, शिकायत सेल, वीआईपी ड्यूटी) |
<
