Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, वेंटिलेशन और लाइट की कमी से बिगड़ी हालत
Breaking News

रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, वेंटिलेशन और लाइट की कमी से बिगड़ी हालत

By adminApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20 04 2026 richa sharma ias raipur
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के VIP रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह ACS ऋचा शर्मा लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 11:53:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 01:34:17 PM (IST)

रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, वेंटिलेशन और लाइट की कमी से बिगड़ी हालत
IAS अधिकारी ऋचा शर्मा

HighLights

  1. इमरजेंसी अलार्म और हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था नहीं
  2. रोशनी और वेंटिलेशन की कमी से हालत बिगड़ी
  3. मोबाइल से अधिकारियों को दी गई घटना की सूचना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे उस समय हुई, जब वे श्रीराम मंदिर चौक के पास स्थित इस कॉम्प्लेक्स में साईकस जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं।

रोशनी और वेंटिलेशन की कमी से बिगड़ी हालत

लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई, जिससे अंदर फंसी ऋचा शर्मा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट में न पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था। इन परिस्थितियों में उनकी घबराहट बढ़ गई और तबीयत भी बिगड़ने लगी।

मोबाइल के जरिए मांगी मदद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपने मोबाइल फोन के जरिए प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने राज्य के ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी फोन कर करेंसी टावर में बिजली और पावर बैकअप की स्थिति की जानकारी ली।

काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाली गईं

करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि बाहर आने के बाद भी उनकी स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लगा। इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को भी चिंतित कर दिया।

पहले भी सामने आ चुकी हैं शिकायतें

स्थानीय लोगों के अनुसार, करेंसी टावर में लिफ्ट फंसने की यह पहली घटना नहीं है। सातवीं मंजिल पर संचालित साईकस जिम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिनमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। इसके बावजूद लिफ्ट की खराब स्थिति को लेकर प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी उजागर

नियमों के अनुसार, ऐसे बड़े कॉम्प्लेक्स में पावर बैकअप, इमरजेंसी लाइट, अलार्म सिस्टम और हेल्पलाइन नंबर अनिवार्य होते हैं। लेकिन करेंसी टावर में इन सुविधाओं का अभाव साफ नजर आया। दुकानदारों और जिम जाने वालों ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अब सवाल उठ रहा है कि SDRF, नगर निगम और फायर सेफ्टी विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075232
Views Today : 354
Views Last 7 days : 3198
Views Last 30 days : 10026
Total views : 104255
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.