Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में कैंसर पीड़िता की राशि रोकी, बाबू सस्पेंड:कलेक्टर ने प्राचार्य को शोकॉज नोटिस देने के दिए निर्देश, इलाज के लिए 2 लाख मंजूर
Breaking News

रायपुर में कैंसर पीड़िता की राशि रोकी, बाबू सस्पेंड:कलेक्टर ने प्राचार्य को शोकॉज नोटिस देने के दिए निर्देश, इलाज के लिए 2 लाख मंजूर

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776997720 whatsapp image 2026 03 24 at 74740 pm 1 1776960133
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 03 24 at 74740 pm 1 1776960133
रायपुर में कैंसर पीड़ित महिला व्याख्याता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि रोकने के मामले में कार्रवाई करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिम्मेदार बाबू को निलंबित कर दिया। वहीं प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने महज दो दिनों के भीतर करीब 2 लाख रुपए की राहत राशि जारी कराने के निर्देश दिए, जिससे लंबे समय से अटकी मदद तुरंत मिल सकी। जानकारी के अनुसार कैंसर से जूझ रही व्याख्याता ने इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर सहायता की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद संचालनालय लोक शिक्षण को प्रस्ताव भेजा गया और तेजी से प्रक्रिया पूरी करते हुए दो दिन के भीतर राशि स्वीकृत कर संबंधित डीडीओ को भुगतान के लिए जारी कर दी गई। बाबू ने उच्च कार्यालय तक नहीं भेजा आवेदन जांच में सामने आया कि पीड़िता ने अपने विद्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन दिया था, लेकिन संबंधित सहायक ग्रेड-03 (बाबू) ने उसे उच्च कार्यालय तक भेजा ही नहीं। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से बाबू को निलंबित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, धरसींवा कार्यालय में अटैच किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंदों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और लंबित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ऐसे मामलों में पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075120
Views Today : 49
Views Last 7 days : 2893
Views Last 30 days : 9721
Total views : 103950
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.