Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में अफीम-डोडा का तस्कर गिरफ्तार:पंजाब से ट्रेलर में छिपाकर लाया रायपुर, पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा; 15 लाख का सामान जब्त
Breaking News

रायपुर में अफीम-डोडा का तस्कर गिरफ्तार:पंजाब से ट्रेलर में छिपाकर लाया रायपुर, पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा; 15 लाख का सामान जब्त

By adminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 08t145422970 1778232314
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 08t145422970 1778232314
रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से अफीम और डोडा लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेलर में प्रतिबंधित मादक पदार्थ छिपाकर रायपुर पहुंचा था और यहां बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 79.30 ग्राम अफीम, 4 किलो 432 ग्राम डोडा और तस्करी में इस्तेमाल ट्रेलर जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 15.25 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी का नाम बलराम सिंह पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेलर क्रमांक PB-05-AB-9313 का चालक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रेलर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम सिंह (55) बताया। वह पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के कबीर नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली तो उसमें बोरी में रखा 4.432 किलो डोडा और प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखा 79.30 ग्राम अफीम बरामद हुआ। इसके अलावा एक रेडमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। एसीपी की निगरानी में कार्रवाई कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन में एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी देवांश सिंह राठौर और एसीपी ईशु अग्रवाल की निगरानी में की गई। थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 15(B) और 18(B) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ पंजाब से किन लोगों के नेटवर्क के जरिए रायपुर पहुंचाया गया और इसकी सप्लाई कहां होनी थी। पुलिस अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

प्रदेश के 142 रजिस्टर्ड गौशालाओं में 3900 मवेशी:हाईकोर्ट बोला-गोधाम के बावजूद सड़कों पर क्यों हैं आवारा पशु, शासन ने कहा-नोडल अफसर बनाएंगे व्यवस्था

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.