![]()
राजधानी रायपुर में पानी टैंकर ने 15 साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है, हादसा सड्डू स्कूल के पास हुआ, जहां पानी के टैंकर ने नाबालिग को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चा सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार टैंकर वहां से गुजरा और उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद भी बच्चा उठकर खड़ा हुआ था, लेकिन वह फिर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। हादसे की तस्वीरें देखिए… घटना के बाद भागा ड्राइवर हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सड्डू इलाके में रहता है बच्चा पुलिस ने इलाके के और CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। सामने आए वीडियो में हादसे से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है। पुलिस को शक है कि बाइक की हलचल के कारण बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया हो। जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद सबसे पहले वही अज्ञात बाइक सवार मौके पर पहुंचा था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक बच्चा सड्डू के LIG सेक्टर-1 का रहने वाला है। पुलिस फरार टैंकर और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
<
