![]()
गोधना | ग्राम पंचायत गोधना से कुकदा तक बदहाल रास्ते से जूझ रहे राहगीरों और ग्रामीणों के लिए राहत की बड़ी खबर है। अटल चौक गोधना से कुकदा तक बनने वाली मुख्य सड़क निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना और श्रीफल फोड़कर भूमिपूजन किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लंबे समय से इस मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीरों को जर्जर सड़क के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर मानसून के दौरान यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता था। भूमिपूजन के अवसर पर उपसरपंच प्रतिनिधि बसंत साहू, पूर्व महामंत्री चन्द राम साहू, पंच संजय धीवर, परमेश साहू आदि उपस्थित रहे।
<
