Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर में 42 डिग्री पार जाएगा तापमान:कई जगहों पर लू की स्थिति बनेगी, 12 अप्रैल से भीषण गर्मी के आसार
Breaking News

रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर में 42 डिग्री पार जाएगा तापमान:कई जगहों पर लू की स्थिति बनेगी, 12 अप्रैल से भीषण गर्मी के आसार

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7 2 1775789822
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7 2 1775789822
छत्तीसगढ़ में गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। इससे दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बढ़ेगा। दो दिन बाद यानी 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.5°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19°C रहा। गर्मी से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए
मौसमी सिस्टम का असर ओडिशा में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ भी सक्रिय है। हालांकि इन दोनों सिस्टम्स का छत्तीसगढ़ के मौसम पर फिलहाल ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ रहा है, जिससे प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है। आने वाले दिनों का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार आज (10 अप्रैल) प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है और अगले दो दिनों तक भी शुष्क मौसम बना रहेगा। रायपुर में आसमान साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सावधानी बरतने की सलाह तापमान में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय तेज धूप से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और बच्चों- बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है, ताकि गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077039
Views Today : 332
Views Last 7 days : 4380
Views Last 30 days : 12068
Total views : 107273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.