Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर ज्वेलरी चोरी केस में बड़ा मोड़, 80 लाख की चोरी के फरार नाबालिग आरोपी ने लगाई फांसी, घर में की खुदकुशी
Breaking News

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस में बड़ा मोड़, 80 लाख की चोरी के फरार नाबालिग आरोपी ने लगाई फांसी, घर में की खुदकुशी

By adminMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 05 2026 jewellery shop theft 12may
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


80 लाख के चोरी के मामले में फरार चल रहे दूसरे नाबालिग आरोपी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 10:34:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 10:34:15 PM (IST)

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस में बड़ा मोड़, 80 लाख की चोरी के फरार नाबालिग आरोपी ने लगाई फांसी, घर में की खुदकुशी
फरार नाबालिग आरोपी ने घर में की आत्महत्या।

HighLights

  1. 80 लाख की चोरी का राज अब रहेगा दफन
  2. फरार नाबालिग आरोपी ने घर में की आत्महत्या
  3. पुलिस निगरानी के बावजूद अंदर घुसकर दी जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के मामले में मंगलवार को बड़ा मोड़ आ गया। 80 लाख के चोरी के मामले में फरार चल रहे दूसरे नाबालिग आरोपी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी नॉर्थ, क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फरारी के दौरान छज्जे के रास्ते घर में घुसा आरोपी

पुलिस के मुताबिक नाबालिग आरोपी चोरी की वारदात के बाद से फरार था। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच और खम्हारडीह थाना पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने निगरानी के चलते आरोपी के घर पर ताला लगा रखा था, लेकिन देर रात वह घर के पीछे बने छज्जे के रास्ते अंदर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसने कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर ली और फांसी लगा ली।

दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

सुबह परिजनों और आसपास के लोगों को कमरे से कोई हलचल नहीं सुनाई दी तो संदेह हुआ। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में मिलावटी हल्दी के बाद अब छत्तीसगढ़ में मिला नकली एवरेस्ट मसाला, 9 कार्टून नकली मीट मसाला जब्त

80 लाख की चोरी में संदिग्ध था नाबालिग

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खम्हारडीह इलाके की लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। आरोपियों ने दुकान से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया था, जबकि दूसरा नाबालिग आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस को शक था कि चोरी के बाद कुछ जेवर उसके पास भी हो सकते हैं। इसी बीच उसकी खुदकुशी की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मध्य प्रदेश में मिलावटी हल्दी के बाद अब छत्तीसगढ़ में मिला नकली एवरेस्ट मसाला, 9 कार्टून नकली मीट मसाला जब्त

May 13, 2026

बंगाल की खाड़ी के नये सिस्टम से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, 13 मई से कई जिलों में बारिश का अलर्ट

May 13, 2026

IIIT रायपुर हॉस्टल में दिनदहाड़े चोरी, 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर फरार हुआ युवक; CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070178
Views Today : 9
Views Last 7 days : 620
Views Last 30 days : 3339
Total views : 91311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.