![]()
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भी एक साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमारे देश की हजारों साल पुरानी विधा है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी वैश्विक पहचान मिली है और इसे पूरी दुनिया में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमने योग को पाठ्यक्रम में इसलिए शामिल किया है ताकि बच्चे स्वस्थ एवं सजग रहें। जो अब तक किसी कारण से अब तक योग को नहीं अपना सकें हैं, उनसे आग्रह है कि वे अपने जीवन में आज से ही योग को अपना लें। योग स्वास्थ्य और आरोग्य प्रदान करने की गारंटी है। योग भारत की वैश्विक पहचान बन चुका है। सीएम बोले- स्वस्थ समाज के निर्माण में योग जरूरी सीएम साय ने कहा कि विश्व योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में प्रदेश के सभी जिलों और निचले स्तरों तक योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें राज्यपाल, मंत्रियों, विधायकों ने हिस्सा लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए योग बहुत आवश्यक है। मैं सभी प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांकें
पीजी कॉलेज मैदान में योग दिवस के आयोजन के लिए डोम का ठेका चहेते ठेकेदार को स्वीकृृति देने को लेकर लग रहे आरोपों को लेकर सीएम साय ने कहा कि आरोप लगाने वाले अपने गिरबां में झांके। पांच सालांे में उन्होंने कितना घोटाला किया, छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया। इसलिए कुछ लोग जेल में हैं, कुछ बेल में हैं, और कुछ जेल जाने की तैयारी में हैं। अपराधी, भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जाएंगे
सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार ग्रामीणों द्वारा वीडियो वायरल किए जाने को लेकर सीएम साय ने कहा कि लोग वीडियो वायरल कर रहे हैं तो जांच कर कार्रवाई हो रही है। जीरो टोलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार व अपराधों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है।
<
