Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, लोहे का शेड गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल
Breaking News

रायपुर के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, लोहे का शेड गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

By adminSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 09 2025 godavari plant accident 3 2025926 185014
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Godavari Plant Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित गोदावरी प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के बाद जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक सिल्ली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

Publish Date: Fri, 26 Sep 2025 06:09:00 PM (IST)

Updated Date: Fri, 26 Sep 2025 06:11:33 PM (IST)

रायपुर के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, लोहे का शेड गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल
रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा

HighLights

  1. रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा
  2. कर्मचारियों पर अचानक सिल्ली गिर गई
  3. आधा दर्जन लोगों की मौके पर मौत हो गई

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा स्थित गोदावरी पावर इस्पात में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के अंदर टेंपरेचर कंट्रोल मशीन का मुआयना करने पहुंचे मजदूरों पर अचानक लोहे का भारी शेड गिर पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा शाम करीब चार बजे हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

ऐसे हुआ हादसा

सूत्रों के मुताबिक, टेंपरेचर कंट्रोल मशीन में तकनीकी खामी आ गई थी। मेंटेनेंस कार्य के बाद मशीन चालू नहीं होने पर मजदूर और तकनीकी अधिकारी जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान ऊपर से कंट्रोल होने वाला शटर बंद नहीं हुआ और अचानक लोहे का बड़ा शेड नीचे गिर पड़ा। शेड बेहद गर्म था, जिससे कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में अधिकारी वर्ग के लोग भी शेड की चपेट में आए होने की आशंका है।

मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया

हादसे के बाद कई मजदूर शेड के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद साथियों ने अपने स्तर पर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस और बचाव दल की मदद से दीवार तोड़कर पीछे के रास्ते से दो दर्जन से अधिक मजदूरों को बाहर निकाला गया। मेन गेट पर भीड़ होने के कारण इस रास्ते का इस्तेमाल किया गया। कई घायलों की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीणों और क्रांति सेना का हंगामा

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्रांति सेना के सदस्य फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों और सुरक्षा कर्मियों के बीच बहस की नौबत तक आ गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन सतर्क, परिजनों को देर से सूचना

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक और घायलों के नामों की आधिकारिक पुष्टि अब तक फैक्ट्री प्रबंधन ने नहीं की है। बताया जा रहा है कि हादसे के कई घंटे बाद भी परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी गई, जिससे आक्रोश और बढ़ गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब दुकानों में गार्ड भर्ती पर वसूली, ऑडियो वायरल:ठेका-कंपनी पर भर्ती के लिए 35 हजार, वर्दी के नाम पर 15 हजार लेने का आरोप

June 2, 2026

गैस पाइपलाइन बिछाने में टूटी पानी लाइन:एकता कॉलोनी में 10 दिन से जलसंकट

June 2, 2026

पुलिस कमिश्नर ने किया स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण:आंखों की जांच-रूटीन हेल्थ चेकअप कराया, 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी करा चुके हैं जांच

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072745
Views Today : 21
Views Last 7 days : 1660
Views Last 30 days : 5660
Total views : 96268
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.