Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर के सारागांव में टावर पर चढ़ा बुजुर्ग,VIDEO:घर पर बुलडोजर चलाने से है नाराज, ग्रामीण और जिला प्रशासन के अफसर उतारने में जुटे
Breaking News

रायपुर के सारागांव में टावर पर चढ़ा बुजुर्ग,VIDEO:घर पर बुलडोजर चलाने से है नाराज, ग्रामीण और जिला प्रशासन के अफसर उतारने में जुटे

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 35 1779093293
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 35 1779093293
रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सारागांव में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग ग्रामीण हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम ने घंटों तक समझाइश दी। लेकिन वो नहीं उतरा। ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। दरअसल, बुजुर्ग ईयाराम साहू (68) उर्फ कालिया प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई से नाराज है। कुछ दिन पहले राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत की टीम ने बुलडोजर चलाकर उसका मकान तोड़ दिया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी मकान में वह वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रहा था। कार्रवाई के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। मजदूरी और खेती करता है परिवार ग्रामीणों के मुताबिक, कालिया साहू खेती और मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसके घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग सदस्य भी रहते हैं। परिवार का कहना है कि प्रशासन ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए घर तोड़ दिया, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गए। इसी आक्रोश में सोमवार सुबह कालिया साहू गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और न्याय नहीं मिलने पर जान देने की चेतावनी देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक समझाइश दी। ग्रामीण भी उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। कार्रवाई नियमानुसार- नायाब तहसीलदार इधर, प्रशासन ने कार्रवाई को नियमानुसार बताया है। सारागांव के नायब तहसीलदार अशोक जंघेल ने कहा कि संबंधित जमीन पर करीब 7 डिसमिल में अतिक्रमण किया गया था। शिकायत मिलने के बाद बेदखली की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पीड़ित पक्ष को नोटिस दिया गया था और उन्होंने अपील भी की थी, लेकिन अपील खारिज होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के सहयोग से बुलडोजर कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार का एक और मकान भी अतिक्रमण की जद में है, लेकिन उसकी शिकायत नहीं मिलने के कारण उस पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल प्रशासन बुजुर्ग को सुरक्षित नीचे उतारने और मामले को शांत कराने में जुटा हुआ है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में पति ने फांसी लगाकर जान दी:कमरे में पंखे से लटकता मिला शव, विवाद के बाद मायके में रह रही थी पत्नी

May 18, 2026

रायगढ़ में तहसील कार्यालय पहुंचा रिटायर्ड शिक्षक बेहोश होकर गिरा:अस्पताल ले जाते समय में रास्ते में हुई मौत, जमीन संबंधी काम के लिए आया था

May 18, 2026

नाबालिग के अपहरण-दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार:मुंगेली पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, हिमाचल प्रदेश से पीड़िता बरामद

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070930
Views Today : 206
Views Last 7 days : 1775
Views Last 30 days : 4145
Total views : 92737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.