Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नाबालिग के अपहरण-दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार:मुंगेली पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, हिमाचल प्रदेश से पीड़िता बरामद
Breaking News

नाबालिग के अपहरण-दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार:मुंगेली पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, हिमाचल प्रदेश से पीड़िता बरामद

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2ae7231f cedc 480f b107 a387fd2646b4 1779092738642
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2ae7231f cedc 480f b107 a387fd2646b4 1779092738642
मुंगेली पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दैहिक शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को हिमाचल प्रदेश से बरामद किया गया, जबकि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है। 24 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि नाबालिग बेटी घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों और रिश्तेदारों से पता करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत पर 26 अप्रैल 2026 को जरहागांव थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 85/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जरहागांव पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी सहायता से आरोपी और नाबालिग का पता लगाया। आरोपी ने शादी का दिया झांसा एक पुलिस टीम नादौन, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) भेजी गई। वहां से नाबालिग को आरोपी विनय सिंह ठाकुर (निवासी टिकरीपारा, तखतपुर, बिलासपुर) के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी विनय सिंह ठाकुर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल मामले में बाद में धारा 87, 64(2)एन, 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 जोड़ी गईं। आरोपी विनय सिंह ठाकुर (पिता शेर सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, टिकरीपारा, तखतपुर, बिलासपुर) ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर एक्शन:आरंग में 1740 घनमीटर रेत जब्त, दो हाईवा भी पकड़ाए, अवैध खनन पर कार्रवाई जारी

May 18, 2026

कोरबा में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन:विधायक बोले- राज्य और केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर अपना खजाना भर रही

May 18, 2026

Ex-IAS Anil Tuteja Gets Bail in DMF Scam

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070930
Views Today : 206
Views Last 7 days : 1775
Views Last 30 days : 4145
Total views : 92737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.