रायपुर के नेताजी होटल की शाही मिल्क-केक से निकले कॉकरोच:जोमेटो से आई थीं मिठाइयां, कम्प्लेन पर दुकानदार का जवाब: ऐसा नहीं होता

![]()
रायपुर के नेताजी होटल की मिठाई से मरे हुए कीड़े और कॉकरोच निकले हैं। होटल से आधा भास्कर कर्मचारी सिद्धार्थ श्रीवासन ने आधा किलो शाही मिल्क केक ऑर्डर किया था। मिठाई के डब्बे के भीतर 4 से 5 पीस में मरे हुए कॉकरोच और छोटे चीटे निकले। इसके बाद होटल प्रबंधन से संपर्क किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जोमैटो ऐप पर उपलब्ध होटल के नंबर पर संपर्क किया गया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा- “ऐसा होता नहीं है, गलती हो गई होगी।” इसके बाद बिना किसी अन्य सवाल का जवाब दिए कॉल कट कर दिया गया। मामले की कंप्लेन खाद्य विभाग से भी की गई है। तस्वीरें देखें… सुरक्षा पर खड़े हो रहे हैं सवाल पूरे मामले के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि यदि पैक की गई मिठाई में कीड़े मिले हैं, तो सवाल सिर्फ एक ऑर्डर का नहीं है। यह भी जांच का विषय है कि मिठाई किस तरह तैयार और स्टोर की जा रही है? क्या किचन और स्टोरेज में साफ-सफाई के मानकों का पालन हो रहा है? क्या खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है? ग्राहक क्या कर सकते हैं? यदि किसी ग्राहक को खाने-पीने की चीज में कीड़े, कॉकरोच या अन्य अशुद्धियां मिलती हैं, तो वह—
Source link



