![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा की तस्करी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जहां ओड़िशा से स्कूटी में दो बोरों में भरकर गांजा लाया जा रहा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 1 लाख 81 हजार का गांजा जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि ओड़िशा की ओर से एक नीले रंग की स्कूटी में तीन व्यक्ति गांजा लेकर रायगढ़ आ रहे हैं। जिसके बाद साइबर व चक्रधर थाना की टीम ने ग्राम संबलपुरी मेन रोड पर नाकेबंदी की। तभी कुछ देर बाद पुलिस ने देखा कि सामने से नीले रंग की स्कूटी आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका और तीनों को रोककर पूछताछ की गई। जहां उन्होंने अपना नाम विजय एक्का 34 साल निवासी नारायणपुर मुड़ापारा, हेमसागर यादव 43 साल निवासी नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलूंगा, परमेश्वर यादव 45 साल निवासी फरसाटोली थाना बागबहार जिला जशपुर बताया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तालाशी ली।
दो बोरों में मिला 18 किलो गांजा
जहां हेमसागर के पास दो बोरों में रखे 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 81 हजार आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने ओड़िशा से गांजा लाकर रायगढ़ में बिक्री करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर गांजा व स्कूटी वाहन को जब्त कर थाना ले आई। जहां मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई लगातार जारी रहेगा
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओड़िशा की ओर से स्कूटी में काफी मात्रा में गांजा ले कर आ रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
<
