![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका को युवक बाइक में बैठाकर ले गया और 2-3 दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती वापस अपने घर लौटी और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जहां पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीया बालिका के पिता ने 4 मई को थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल की रात उनकी बेटी घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा आसपास गांव और रिश्तेदारों के यहां लगातार तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया और जांच शुरू की। अपराध दर्ज होने के दूसरे ही दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुम बालिका खरसिया में देखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान बालिका वापस अपने घर पहुंची, जिसे उसके परिजनों द्वारा थाना ले जाया गया। तब महिला पुलिस अधिकारी ने बालिका का बयान लिया। जहां उसने बताया कि भूपदेवपुर में रहने वाला त्रिलोचन चौहान 24 साल उसे शादी का झांसा देकर मोटरसाइकिल से खरसिया ले गया था। जहां उसके साथ 2-3 दिनों तक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा ऐसे में पुलिस ने प्रकरण में धारा 64 BNS व 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग व पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और भूपदेवपुर क्षेत्र से उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में त्रिलोचन ने दुष्कर्म करना स्वीकार किया। जिसे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।
<
