Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:3 महीने तक पत्नी की तरह रखकर बनाए संबंध, बाद में शादी से किया इनकार
Breaking News

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:3 महीने तक पत्नी की तरह रखकर बनाए संबंध, बाद में शादी से किया इनकार

By adminApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001406849 1776969120
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001406849 1776969120
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया गया। आरोपी युवक ने युवती को तीन महीने तक अपनी पत्नी बनाकर घर में रखा, लेकिन बाद में उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने शादी से भी इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला महिला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 21 साल युवती ने पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी बादल सारथी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह अप्रैल 2025 में मजदूरी के लिए दिल्ली गई थी। पहचान के बाद बढ़ी नजदीकियां वहां से रायगढ़ लौटने के बाद उसकी पहचान बादल सारथी से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।आरोप है कि बादल ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर में करीब तीन माह तक पत्नी की तरह रखा और इस दौरान उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। मारपीट कर घर से निकाला पीड़िता ने बताया कि जब भी वह शादी के लिए दबाव बनाती, बादल किसी न किसी बहाने से टालमटोल कर देता था। बाद में उसने युवती के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने दादा-दादी के घर चली गई। दिल्ली में फिर मिला आरोपी जनवरी 2026 में वह दोबारा काम के लिए दिल्ली गई, जहां आरोपी भी उसके पास पहुंच गया और करीब एक माह तक वहीं उसके साथ रहा। इस दौरान उसने बादल को अपने गर्भवती होने की जानकारी दी। पीड़ित को घर में घुसने नहीं दिया ऐसे में बादल ने जल्द शादी करने का झूठा भरोसा दिया, लेकिन 24 मार्च 2026 को वह बिना बताए दिल्ली से वापस रायगढ़ आ गया। जब पीड़िता 2 अप्रैल को रायगढ़ लौटी और उसके घर रहने पहुंची, तो बादल ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा काफी समझाइश के बाद भी जब वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ, तो पीड़िता ने मामले की सूचना महिला थाना में दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। तत्काल पुलिस को दे जानकारी SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075134
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2926
Views Last 30 days : 9754
Total views : 103983
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.